• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशियन चैम्पियनशिप में भारत के लाल का कमाल, अनीष भानवाला ने हासिल किया ओलिंपिक का टिकट

sports_master by sports_master
October 30, 2023
in विविध
0

कोरिया में आयोजित एशियन चैंम्पियनशिप में भारत के युवा निशानेबाज अनीष भानवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सिर्फ इतना ही नहीं, मेडल के साथ उन्होंने ओलिंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया।

Anish Bhanwala

अनीष भानवाला
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता अनीष भानवाला ने एशियाई चैम्पियनशिप के मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सोमवार को कोरिया के चांगवान में चल रही एशियाई चैम्पियनशिप में मेडल जीतकर भारत को निशानेबाजी में 12वां पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया। अनीष भानवाला शूटआउट में जापान के दाई योशिओका से हार गये जिन्होंने सिल्वर जीता।करनाल के 21 साल के निशानेबाज ने फाइनल में 28 निशाने लगाए थे। स्थानीय प्रबल दावेदार निशानेबाज ली गुनहियोक ने गोल्ड मेडल जीता। अनीष भानवाला ने फाइनल में पहुंचते ही पेरिस ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया था क्योंकि चीन, जापान और कोरिया पहले ही इस स्पर्धा में दो दो ओलंपिक कोटे हासिल कर चुके थे।भानवाला के अलावा फाइनल में पहुंचने वाले अन्य निशानेबाज चीन, जापान और कोरिया के थे। भानवाला क्वालीफिकेशन चरण में 588 अंक से तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे।

एक अन्य भारतीय भावेश शेखावत 584 अंक से क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ में शामिल थे लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच सके क्योंकि वह केवल रैंकिंग अंक (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे और फाइनल में पहुंचने के लिए योग्य नहीं थे।

पेरिस ओलिंपिक का कोटा हासिल करने वाले भारतीय निशानेबाज

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल – रुद्राक्ष पाटिल, अर्जुन बाबूता

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल – सरबजोत सिंह

पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन – स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराण

पुरुषों का जाल – भवनीश मेंदीरत्ता

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल – मेहुली घोष, तिलोत्तमा सेन

महिला जाल – राजेश्वरी कुमारी

महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन – सिफ्त कौर समरा

महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल – मनु भाकर

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल – अनीश भानवाला

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

World Cup 2023: शमी व बुमराह को मैं क्या सिखाऊंगा,हां,रणनीति पर बात होती है,तकनीक पर नहीं-पारस म्हाम्ब्रे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us