पूर्व विश्व विजेता पी वी सिंधु डेनमार्क खुली सुपर-750 बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। ओडेंसे में डेनमार्क ओपन बैडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दौर में सिंधु ने सातवें क्रम की इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टुनजुंग को एक घंटे 11 मिनट के संघर्ष में 18-21,21-15,21-13 से हराया|
पहले गेम में सिंधु 6-12और 12-13 से पीछे होकर हार गई, दूसरे गेम में सिंधु ने 4-1,11-4,13-6और 14-8 की बढ़त ली, ग्रेगोरिया ने 14-14 की बराबरी कर ली, सिंधु ने 15-14 की बढ़त ले कर गेम बराबरी की, तीसरे और निर्णायक गेम में 1,2,3,8,9और 10 पर बराबरी चली, सिंधु ने 16-13की बढ़त लेकर गेम जीता लिया,सिंधु की ग्रेगोरिया पर यह 11वें मुकाबले में नवीं और इस साल चौथे मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हैं, इस साल पहली दो स्पर्धाओं में हारने के बाद सिंधु ने ग्रेगोरिया को 13 जून को इंडोनेशिया खुली स्पर्धा में 21-19,21-15 से हराया था, सिंधु का क्वार्टर फाइनल विश्व नंबर 19 थाईलैंड की सुपनिदा कतेथांग से है|
