• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

2023 वर्ल्ड कप की व्यूअरशिप में 22 फीसदी का इजाफा:पहले 11 मुकाबलों में मिला 5900 करोड़ मिनट का वॉचटाइम

sports_master by sports_master
October 19, 2023
in क्रिकेट
0

वनडे वर्ल्ड कप की टीवी व्यूअरशिप में इजाफा हुआ है। यह डाटा वर्ल्ड कप 2023 के ऑफिशियल स्पॉन्सर स्टार स्पोर्ट्स ने दिया। स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती 11 मैचों में कुल 5900 करोड़ मिनट का वाचटाइम मिला है। 2019 के मुकाबले यह 22 परसेंट ज्यादा है।

9.6 करोड़ युवाओं ने देखे मुकाबले
टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैचों के 268 मिलियन दर्शकों ने टीवी पर लाइव देखा, इनमें 96 मिलियन युवा (22-40 साल के) शामिल हैं। यह 2019 में हुए टूर्नामेंट की तुलना में 5% ज्यादा है। टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैचों में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान दर्ज की गई थी। इसे 5.6 करोड़ लोगों टीवी पर लाइव देखा था।

भारत-पाक मैच OTT पर 3.5 करोड़ लोगों ने देखा
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार यानी OTT पर रिकॉर्ड 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा था। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक किसी भी क्रिकेट मैच को इतने ज्यादा लोगों ने लाइव नहीं देखा था।

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसे देखने के लिए स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शक पहुंचे थे।
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसे देखने के लिए स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शक पहुंचे थे।

हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मैच
वर्ल्ड कप मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हॉटस्टार ने 9 जून को ऐलान किया था कि यूजर्स मोबाइल ऐप पर एशिया कप और ICC मेंस क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे।

हॉटस्टार अपनी व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए मुकेश अंबानी के OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा का तरीका आजमा रहा है। ऐसा करके डिज्नी+हॉटस्टार जियो सिनेमा की ग्रोथ को चैलेंज करना चाहता है। जियो सिनेमा ने IPL 2023 के सभी मैच फ्री में दिखाए थे, जिससे कंपनी को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली थी।

2027 तक के ICC टूर्नामेंट के राइट्स स्टार के पास
मेंस ICC टूर्नामेंट की बात करें स्टार के पास 2027 तक के डिजिटल राइट्स हैं। मौजूदा डील में 2024 और 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। इनके अलावा 2025 और 2027 में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले भी इसी डील का हिस्सा हैं। महिला टूर्नामेंट में 2024 और 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 का वनडे वर्ल्ड कप और 2027 की टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पहलवानों के यौन शोषण केस में सुनवाई:बृजभूषण के वकील बोले- चार्ज फ्रेम करते समय तथ्य देखें; कोर्ट बोली- अभी तक आधा ट्रायल हो जाता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us