
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर बुधवार को 289 रन का टारगेट चेज करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 35वें ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 110 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स ने 144 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 288 रन पहु़ंचाया।
अफगाानिस्तान के तेज तर्रार ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज सिर्फ 11 रन बना सके। उन्हें मैट हेनरी ने बोल्ड कर दिया। सबसे ज्यादा 36 रन रहमत शाह ने बनाए। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए।
शाह-ओमरजई ने स्कोर 100 पार पहुंचाया
43 रन पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद रहमत शाह और अजमतुल्लाह ओमरजई ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 पार पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 70 बॉल पर 54 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को ट्रेंट बोल्ट ने तोड़ा। उन्होंने ओमरजई को पवेलियन की राह दिखाई।

पावरप्ले-1: अफगानिस्तानी ओपनर्स पवेलियन लौटे
289 रन का टारगेट चेज करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन बनाए। इब्राहिम जादरान 14 और रहमानुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी ने पावरप्ले में 68वां विकेट लिया है।

यंग, लैथम और फिलिप्स की फिफ्टी से न्यूजीलैंड 288 पार
न्यूजीलैंड की टीम ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 288 रन बनाए। ओपनर विल यंग (54 रन) के बाद कप्तान टॉम लैथम (68 रन) और ग्लेन फिलिप्स (71 रन) ने अर्धशतक जमाए। अफगानिस्तान से नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो-दो विकेट लिए।

फिलिप्स ने खेली 71 रन की पारी
ग्लेन फिलिप्स ने 80 बॉल पर 71 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक जमाया। फिलिप्स ने 80 बॉल का सामना किया और 4 चौके और 4 छक्के के सहारे 88.75 के स्ट्राइक रेट से हराया।
टॉम लैथम की कप्तानी पारी
टॉम लैथम ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 74 बॉल पर 68 रनों की पारी खेली। लैथम ने वनडे करियर का 23वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 91.89 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
लैथम-फिलिप्स ने 250 पार पहुंचाया
न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 110 पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 153 बॉल पर 144 रनों की पार्टनरशिप की।

यंग की 57 बॉल पर फिफ्टी
ओपनिंग करने उतरे विल यंग ने वनडे करियर की 7वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी फिफ्टी जमाई। यंग 64 बॉल पर 54 रन बनाकर आउट हुए।
यंग-रवींद्र की पार्टनरशिप ने संभाला
30 रन पर कॉन्वे का विकेट गंवाने के बाद विल यंग ने रचिन रवींद्र के साथ कीवी पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 83 बॉल पर 79 रन की पार्टनरशिप हुई।
पावरप्ले- कीवियों की औसत शुरुआत
टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत औसत रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट खोकर 43 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे 20 रन बनाकर आउट हुए।

