• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन गिल चुने गए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ:सिराज और मलान को पीछे छोड़ा

sports_master by sports_master
October 13, 2023
in क्रिकेट
0

भारतीय ओपनर शुभमन गिल को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है। शुक्रवार को ICC ने इसकी घोषणा की। महिला क्रिकेटरों में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को यह अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड ICC द्वारा सितंबर के महीने में बेस्ट क्रिकेटर के लिए दिया गया है।

गिल के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इंग्लैंड के ओपनर डेविड मलान को नॉमिनेट किया गया था। जबकि ICC विमेंस प्लेयर ऑफ मंथ के लिए दक्षिण अफ्रीका की स्टार नादिन डी क्लार्क और लौरा वोल्वार्ड्ट और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को शामिल किया गया था।

गिल एशिया कप में टॉप स्कोरर
शुभमन गिल- श्रीलंका और पाकिस्तान में सितंबर महीने में खेले गए एशिया कप में शुभमन गिल टॉप स्कोरर थे। गिल ने 6 मैचों में 75.50 की ओसत से 302 रन बनाए थे। वहीं सितंबर महीने में खेले गए 8 वनडे में गिल ने 80 की औसत से 480 रन बनाए।

वर्ल्ड कप के दोनों शुरुआती मैच नहीं खेल सके थे गिल
गिल डेंगू से पीड़ित होने की वजह से वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मुकाबलों में प्लेइंग टीम का हिस्सा भी नहीं थे। भारत ने अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। गिल की रिकवरी अब अच्छी हो रही है।

गिल ने गुरुवार यानी 12 अक्टूबर को नेट प्रैक्टिस भी की। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में गिल के खेलने को लेकर अभी टीम मैनेजमेंट की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पाकिस्तान पर भारत की जीत का अनंत सिलसिला:वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया, रोहित ने 86 रन बनाए; 192 का टारगेट 31 ओवर में चेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us