• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

डेंगू //शुभमन गिल नौ अक्तूबर को टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे

sports_master by sports_master
October 9, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल (won against australia) करने के बाद भारत को अब 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना (playing against afghanistan) है। इस मैच से पहले टीम इंडिया (team india) को बड़ा झटका लगा है। डेंगू से उबर रहे शुभमन गिल (Shubhman Gill) अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने शुभमन को लेकर मेडिकल अपडेट दिया है। बोर्ड ने लिखा- टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल नौ अक्तूबर को टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे। यह ओपनिंग बल्लेबाज चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाया था। वह अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर को दिल्ली में टीम इंडिया के अगले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। शुभमन चेन्नई में ही रुकेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।

हाल के दिनों में वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाज शुभमन कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं। डेंगू के लिए परीक्षण किया जाना था, लेकिन इस बारे में बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बीसीसीआई की ओर से यही कहा गया है कि शुभमन को तेज बुखार है। वहीं, बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया था कि शुभमन डेंगू से पीड़ित हैं। डेंगू से उबरने में एक खिलाड़ी को फिर से मैच-फिट होने में आम तौर पर 7-10 दिन लगते हैं। हालांकि, यदि प्लेटलेट काउंट में ज्यादा गिरावट होती है, तो मरीज के ठीक होने में अधिक समय लग सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के अलावा शुभमन पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत के तीसरे मैच से भी बाहर रह सकते हैं। शुभमन ने इस साल 1200 रन बनाए हैं और हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक सफल ओपनिंग जोड़ी बनाई है। अगर वह लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

टीम प्रबंधन शुभमन गिल को लेकर कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में उनकी जगह बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। ईशान किशन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी ओपनिंग की थी, लेकिन खाता नहीं खोल पाए थे। उन्होंने अब तक 26 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका औसत 44 के करीब रहा है। ईशान के नाम 886 रन हैं। उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। तीन अर्धशतक तो किशन ने इसी साल लगाए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वर्ल्ड कप के बीच में पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर Zainab Abbas ने छोड़ा भारत, जानें वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us