• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशियाड ​​​​​​​के 11वें दिन भारत को तीन गोल्ड:जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, किशोर ने सिल्वर जीता; मेंस 400 मीटर रिले टीम भी नंबर-1

sports_master by sports_master
October 4, 2023
in विविध
0

हांगझोउ/भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार को तीन गोल्ड जीते हैं। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इस इवेंट की खास बात यह रही कि सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में आया। भारत के किशोर कुमार दूसरे नंबर पर रहे। इससे पहले, आर्चरी मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। तीसरा गोल्ड 4×400 रिले मेंस में भारत को मिला।

आज भारत ने तीन गोल्ड के अलावा पांच सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 12 मेडल जीते हैं। इन मेडल के साथ भारत के कुल मेडल 81 हो गए हैं। इनमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

भारत का एशियाड में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस
इन मेडल के सहारे भारत ने एशियन गेम्स में अपने ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले, भारत ने पिछले एशियाड में 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत 1951 में पहली बार हुए एशियाड से ही गेम्स का हिस्सा रहा है। तब नई दिल्ली ने ही मेजबानी की थी। भारत ने सभी 18 एशियाड में हिस्सा लिया।

1. आर्चरी-मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट: दिन का पहला गोल्ड आया
भारत ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल मैच में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 159-158 के स्कोर से हराया। वहीं, चाइनीज ताइपे ने ब्रॉन्ज जीता।

2. एथलेटिक्स- जेवलिन थ्रो: नीरज ने सीजन बेस्ट के साथ अपना खिताब बचाया
जेवलिन थ्रो इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने 88.88 मीटर का डिस्टेंस कवर किया। इस इवेंट में सिल्वर भी भारतीय खिलाड़ी के नाम रहा। किशोर कुमार जेना 87.54 मीटर के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे। नीरज और किशोर ने चौथे प्रयास में बेस्ट स्कोर किया। किशोर ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

3. एथलेटिक्स- मेंस 4×400 मीटर रिले​​​​: भारतीय टीम पहले स्थान पर रही​जेवलिन थ्रो इवेंट के तुरंत बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में पहले स्थान पर रही। भारतीय धावकों ने 3 मिनट 01.58 सेकेंड का समय निकाला और नेशनल रिकॉर्ड बनाया। चार धावकों की इस मिली-जुली रेस में भारत की ओर से मोहम्मद अनस, अमोज जम्बो, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश ने दौड़ लगाई। कतर (3 मिनट 02.05 सेकेंड) दूसरे और श्रीलंकाई टीम (3 मिनट 02.55 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रही।

आज के अन्य मेडल…

  • एथलेटिक्स- ब्रॉन्ज: 35 KM रेस वॉक में दिन का पहला मेडल मिला 35 KM रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला। भारतीय टीम में राम बाबू और मंजू रानी ने मिल कर 5 घंटे 51 मिनट और 14 सेकेंड्स में रेस पूरी की। इसमें राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट 11 सेकेंड्स और मंजू रानी ने 3 घंटे 09 मिनट 3 सेकेंड्स में रेस पूरी की। चीन 5 घंटे 16 मिनट और 41 सेकेंड्स में रेस पूरी कर गोल्ड जीता।
  • स्क्वॉश- ब्रॉन्ज: सेमीफाइनल हारी अनाहत-अभय की भारतीय जोड़ी अनाहत सिंह और अभय सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी से 9-11 से हार गई, और इस तरह टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
  • बॉक्सिंग- ब्रॉन्ज: परवीन सेमीफाइनल में टिंग से हारीं विमेंस 57 KG कैटेगरी सेमीफाइनल में परवीन 5-0 से चाइनीज ताइपे की लिन यू टिंग से हार गईं। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
  • बॉक्सिंग- सिल्वर: फाइनल में चीन की क्विआन ​​​​​​से हारीं लवलीना भारत की ओलिंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना विमेंस 75 KG कैटेगरी के फाइनल में चीन की ली क्विआन से 5-0 से हार गई। इसी के साथ लवलीना को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
  • रेसलिंग- ब्रॉन्ज: सुनील ने कुश्ती का खाता खोला भारत के सुनील कुमार ने मेंस रेसलिंग ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अताबेक अजीसबेकोव को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
  • एथलेटिक्स- सिल्वर : हरमिलन विमेंस 800 मीटर में दूसरे नंबर पर रहीं हरमिलन बैंस (2 मिनट 3.75 सेंकेंड) एथलेटिक्स की विमेंस 800 मीटर रेस में दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि श्रीलंकाई धावक ने गोल्ड जीता।
  • एथलेटिक्स- सिल्वर: 800 मीटर रेस में दूसरे नंबर पर रहे अविनाश अविनाश साबले ने 13 मिनट 21.09 सेकंड्स में रेस पूरी कर सिल्वर जीता। वहीं, बाहरीन के बालेव बिरहानु यमाताव ने 13 मिनट 17.40 सेकंड्स के टाइम में फिनिश कर गोल्ड अपने नाम किया।
  • एथलेटिक्स- सिल्वर : भारतीय टीम विमेंस 4×400 में नंबर-2 पर रही विमेंस 4×400 मीटर इवेंट में भारत ने सिल्वर जीता। भारत की ओर से टीम में विथ्या रामराज, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने भारत को सिल्वर दिलाया। टीम ने 3 मिनट 27.85 सेकंड्स में रेस पूरी की। बाहरीन ने 3 मिनट 27.65 सेकंड्स के टाइम के साथ गोल्ड जीता।

आगे देखिए 11वें दिन के फोटोज

भारत के ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया।
भारत के ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीण ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया।
रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम में राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट 11 सेकेंड्स में रेस पूरी की।
रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम में राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट 11 सेकेंड्स में रेस पूरी की।
रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम इवेंट में मंजू रानी 3 घंटे 09 मिनट 3 सेकेंड्स में रेस पूरी की।
रेस वॉक 35 KM में भारतीय मिक्स्ड टीम इवेंट में मंजू रानी 3 घंटे 09 मिनट 3 सेकेंड्स में रेस पूरी की।
बॉक्सिंग विमेंस 57 KG कैटेगरी में परवीन (रेड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
बॉक्सिंग विमेंस 57 KG कैटेगरी में परवीन (रेड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
अनाहत सिंह और अभय सिंह ने स्कवॉश मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
अनाहत सिंह और अभय सिंह ने स्कवॉश मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

हॉकी: भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, डिफेंडिंग चैंपियन जापान से मुकाबला
भारतीय मेंस हॉकी टीम साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला जापान से 6 अक्टूबर को होगा।

भारत के लिए हार्दिक सिंह (5वें मिनट), मनदीप सिंह (11वें मिनट), ललित उपध्याय (15वें मिनट), अमित रोहिदास (24वें मिनट) और अभिषेक (54वें) ने गोल किए। साउथ कोरिया के लिए तीन गोल हुए और तीनों ही माने जुंग (17वें, 20वें और 42वें मिनट) ने किए।

डिफेंडिंग चैंपियन जापान ने दिन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चीन को 3-2 से हराया।

बैडमिंटन: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती

  • भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की वरदानी पुत्री कुसुमा को 2-0 से हराया।
  • भारत की तनीशा क्रेस्टो और साई प्रतीक कृष्ण प्रसाद को मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को मलेशिया के तोह ई वेई और चेन तांग जी ने सीधे गेम में 21-18-, 21-18 से हराया।
  • ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी विमेंस डबल्स के 16वें राउंड में किम सोयॉन्ग और कोंग हेयॉन्ग की कोरियाई जोड़ी से 2-1 (15-21, 21-18, 13-21) से हार गई।
  • मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में सात्विक-चिराग की जोड़ी जीत गई है। उन्होने इंडोनेशिया के डेनियल-लिओ मार्टिन की जोड़ी को 2-1 (24-22,16-21,21-12) से हराया।
  • विमेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में तनीशा क्रेस्टो और अश्विनी पोन्नपा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हे चीन के शुशिआन झांग और यू झेंग की जोड़ी ने 2-0 के सीधे गेम से हराया।

कबड्डी: भारत की दोनों टीमों जीतीं
भारतीय मेंस टीम ने थाईलैंड को 63-26 से हरा दिया। वहीं कबड्डी भारतीय विमेंस टीम ने थाइलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच को 54-22 से जीत लिया है। विमेंस टीम की 3 मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि पहला मैच ड्रॉ रहा था।

कुश्ती: मेडल का खाता खुला
मेंस 87 KG ग्रीकोरोमन सेमीफाइनल में सुनील कुमार ईरान के नासेर अलीजादेह से 1-5 से हार गए। वह अब कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे।

वॉलीबॉल: भारत ने नेपाल को हराया
भारत ने ग्रुप जी क्लासिफिकेशन मैच में नेपाल को 3-1 (25-23, 26-28, 25-23, 25-17) से हराया।

स्कवॉश: दीपिका-संधू की जोड़ी फाइनल में
दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में हॉगकॉग के ली का यी और वोंग ची हिम को 2-1 से हराया।

डाइविंग: सिद्धार्थ ​​​​​​​फाइनल के लिए क्वालिफाई
सिद्धार्थ परदेसी ने डाइविंग 10 मीटर प्लेटफॉर्म कैटेगरी के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सिद्धार्थ ने 234.55 स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वर्ल्ड कप का कैप्टंस-डे इवेंट, सभी कप्तान शामिल हुए; शास्त्री ने होस्ट किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us