• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ICC टूर्नामेंट्स में भारत के लिए सबसे बड़ी बाधा है न्यूजीलैंड, 20 सालों से नहीं मिली है एक भी जीत

sports_master by sports_master
October 3, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: ICC टूर्नामेंट्स में पिछले दो दशकों में भारत के लिए न्यूजीलैंड को हराना सबसे बड़ी चुनौती रहा है. इस बात का अंदाजा महज इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि बीते 20 सालों में टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट्स में एक भी बार न्यूजीलैंड को मात नहीं दे सकी है. इस दौरान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को कीवी टीम से शिकस्त खानी पड़ी है.

ICC टूर्नामेंट्स में आखिरी बार भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिली थी. तब सेंचुरियन में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत 7 विकेट से जीता था. तब से लेकर अब तक भारत और न्यूजीलैंड 5 बार ICC टूर्नामेंट्स में टकराए हैं लेकिन हर बार जीत कीवी टीम के हाथ लगी.

  1. टी20 वर्ल्ड कप 2007: पहले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के अपने पहले ही मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन जड़े थे, जवाब में भारतीय टीम 180 रन ही बना सकी थी.
  2. टी20 वर्ल्ड कप 2016: इस बार भारत को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 126 रन बना सकी थी लेकिन टीम इंडिया महज 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
  3. वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल: पिछले वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और भारत का सामना सेमीफाइनल में हुआ था. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 239 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 221 रन ही बना सकी थी.
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 217 रन बना सकी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन जड़े. यहां दूसरी पारी में टीम इंडिया 170 रन पर सिमट गई, जवाब में कीवी टीम ने आसानी से 140 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया.
  5. टी20 वर्ल्ड कप 2020: ग्रुप स्टेज का यह मैच भारत के लिए करो या मरो का मैच था लेकिन यहां कीवी गेंदबाजों ने भारत को महज 110 रन पर रोक दिया. 111 रन के लक्ष्य को हासिल करने में कीवी टीम को महज 14.3 ओवर लगे. इस मैच में हार के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी.
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

सीधे 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, बड़ा सवाल- क्या यही दो टीमें फाइनल भी खेलेंगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us