हांगझोउ/9वें एशियन गेम्स का 10वें दिन भारतीय एथलीट्स ने दो गोल्ड जीते। जेवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने 62.92 मीटर दूर तक भाला फेंक कर सोना जीता, वहीं पारुल चौधरी ने 5000 मीटर की दौड़ में गोल्ड जीता। अन्नू और पारुल के गोल्ड के बाद कुल गोल्ड मेडल 15 हो गए हैं। ओवरऑल मेडल टैली में देश के नाम 15 गोल्ड 26 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज समेत कुल 69 मेडल हो गए हैं।
मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, दो सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज सहित 9 मेडल जीते, इनमें 6 मेडल एथलेटिक्स में आए, जबकि बॉक्सिंग से दो और कैनोइंग से एक ब्रॉन्ज मिला।
1. पारुल चौधरी: विमेंस 5000 हजार मीटर में नंबर-1 रहीं
मिडिल डिस्टेंस धावक पारुल चौधरी ने विमेंस 5000 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। पारुल 15 मिनट 14:75 का समय लेकर पहले स्थान पर रहीं। जापान की रिरिका हिरोनाका (15:15:34) ने सिल्वर और कजाकिस्तान की करोलीन (15:23:12) ने ब्रॉन्ज जीता।
2. अन्नू रानी: विमेंस जेवलिन में सीजन बेस्ट के साथ जीता सोना
अन्नू रानी ने विमेंस जेवलिन थ्रो में अपने सीजन बेस्ट स्कोर के साथ देश को दिन का दूसरा गोल्ड दिलाया। अन्नू ने चौथे प्रयास में 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान (61.57 मीटर) और ब्रॉन्ज चीन की खिलाड़ी हुई हुई ने जीता। उन्होंने 61.29 मीटर का स्कोर किया।
अन्य मेडलिस्ट
- कैनो (ब्रॉन्ज)- भारत को दिन का पहला मेडल कैनो यानी डोंगी नाव की रेस में भारत ने दिन का पहला मेडल जीता। 1000 मीटर कैनो इवेंट में भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सलाम ने 3 मिनट 53.329 सेकेंड्स में रेस फिनिश कर ब्रॉन्ज दिलाया। उज्बेकिस्तान की जोड़ी ने 3 मिनट 43.796 सेकेंड्स में रेस पूरी कर गोल्ड जीता। दूसरे नंबर पर कजाकिस्तानी पेयर रहा।
- बॉक्सिंग (ब्रॉन्ज) – प्रीति सेमीफाइनल मैच हारीं, लवलीना फाइनल में विमेंस 50-54KG बॉक्सिंग इवेंट में प्रीति को चीन की यूआन चेंग ने 5-0 से सेमीफाइनल में हराया, वहीं ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना 66-75 KG वेट कैटेगरी का सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई। प्रीति को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा, क्योंकि एशियाड के बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों प्लेयर्स को ब्रॉन्ज दिया जाता है।
- एथलेटिक्स (ब्रॉन्ज)- 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज ने ब्रॉन्ज दिलाया विमेंस की 400 मीटर हर्डल्स रेस में विथ्या रामराज ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने 55.68 मीटर का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। बहरेन की मुजिदात एडेकोया पहले और चीन की मो जियाडी दूसरे नंबर पर रहीं।
- एथलेटिक्स (सिल्वर)- अफसल मेंस 800 मीटर में दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद अफसल ने मेंस 800 मीटर रेस में भारत को सिल्वर दिलाया। वे 1 मिनट 48:43 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
- एथलेटिक्स (ब्रॉन्ज)- प्रवीण ने मेंस ट्रिपल जंप में दिलाया ब्रॉन्ज मेंस ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने ब्रॉन्ज हासिल किया। प्रवीण ने पहले ही प्रयास में 16.68 मीटर की छलांग लगाई, जो उन्हें ब्रॉन्ज दिला गई। चीन के यामिंग(17.13) और याओक्विंग(16.93) ने गोल्ड और सिल्वर जीता।
- एथलेटिक्स (सिल्वर)- मेंस डेकाथलॉन में 1974 के बाद मेडल आया तेजस्विन शंकर ने मेंस डेकाथलॉन में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले, इस इवेंट में भारत ने 1974 में विजय सिंह चौहान मेडल जीता था। शंकर ने 7666 पॉइंट्स के साथ नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा।
- बॉक्सिंग (ब्रॉन्ज) – नरेंदर सेमीफाइनल में हारे भारतीय मुक्केबाज नरेंदर मेंस 92 KG वेट कैटेगरी की सेमीफाइनल बाउट हार गए। उन्हें कजाकिस्तान के काम्शिबेक ने 5-0 से हराया। ऐसे में नरेंदर को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।
-
भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 रन से हरा दिया।
-
यशस्वी जायसवाल का बेहतरीन शतक
-
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जमाया। उन्होंने 49 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 15 गेंद पर 37 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।
-
Rank Country Gold Silver Bronze Total 1 People’s Republic of China 161 90 46 297 2 Japan 33 47 50 130 3 Republic of Korea 32 42 65 139 4 India 15 26 28 69 5 Uzbekistan 14 15 21 50
