• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्‍या है मामला

sports_master by sports_master
September 29, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड सुपर स्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की क्रिकेट के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में शाहरुख खान, कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) टीम के मालिक हैं. सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर जैसे मशहूर क्रिकेटर उनकी टीम के लिए खेल चुके हैं. यही नहीं, केकेआर टीम 2 बार आईपीएल चैंपियन भी रही है.

विराट कोहली (Virat Kohli) बेशक केकेआर टीम की ओर से नहीं खेले हैं, लेकिन शाहरुख खान के साथ उनकी अच्‍छी बांडिंग हैं. कुछ मौकों पर तो विराट को शाहरुख की मशहूर फिल्‍म पठान के सांग पर ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते हुए भी देखा चुका है. शाहरुख ने हाल ही में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X (पूर्व नाम ट्वटिर) पर फैंस के साथ सवाल-जवाब के एक सेशन में विराट को अपने ‘दामाद जैसा’ बताकर सबको चौंका दिया.#AskSRK कैंपेन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा-सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए, क्‍योंकि हम लगभग हर रोज फैन वार पोस्‍ट देखते रहते हैं. कोहली के बारे में #Jawan style में कुछ कहिए. इस पर शाहरुख ने जवाब में लिखा- मैं विराट कोहली से प्‍यार करता हूं. वह मेरे लिए अपने जैसा ही है. मैं हमेशा उसकी बेहतरीन के लिए प्रार्थना करता हूं…भाई दामाद जैसा है हमारा.

दरअसल, शाहरुख का विराट कोहली के साथ यह ‘रिश्‍ता’ दोहरा है. देश की मशहूर शख्सियत होने के नाते दोनों की ‘आपसी जुगलबंदी’ तो हैं ही, विराट इसके साथ ही शाहरुख की को-स्‍टार अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) के पति भी हैं. अनुष्‍का ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत ही फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ की थी जिसमें ‘किंग खान’ हीरो के रोल में भी.

अनुष्‍का ने बाद में शाहरुख के साथ कुछ और फिल्‍मों में भी काम किया है.भले ही इन फिल्‍मों में शाहरुख, अनुष्‍का के सह कलाकार रहे हों, लेकिन 35 वर्षीय बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने किंग खान को सहयोगी हीरो के बजाय अपना मेंटोर ही माना है. अनुष्‍का और विराट की शादी के बाद मुंबई में हुए आयोजित रिसेप्‍शन में भी शाहरुख शामिल हुए थे.

आईपीएल 2023 के दौरान केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान भी टीम की हौसला अफजाई के लिए शाहरुख खान ईडन गार्डंस स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के बाद शाहरुख खान ग्राउंड पर विराट कोहली से गर्मजोशी से गले मिले थे. इसके बाद शाहरुख की फरमाइश पर विराट कोहली फिल्म ‘पठान’ के ‘झूमे, जो पठान’ गाने पर डांस मूव्स दिखाए थे. विराट और शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वर्ल्ड कप से पहले जमकर बोल रहा रोहित शर्मा का बल्ला, यह कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us