• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशियाड के 5वें दिन भारत ने जीते 3 मेडल:शूटिंग में गोल्ड, वुशु में सिल्वर और घुड़सवारी में ब्रॉन्ज आया; अब तक कुल 25 मेडल

sports_master by sports_master
September 29, 2023
in विविध
0
Here are the medal standings:
Rank Country Gold Silver Bronze Total
1 People’s Republic of China 90 51 26 167
2 Republic of Korea 24 23 39 86
3 Japan 18 30 30 78
4 Uzbekistan 6 10 15 31
5 India 6 8 11 25
6 Thailand 6 3 9 18
7 Hong Kong, China 5 12 15 32
8 Chinese Taipei 4 3 6 13
9 Islamic Republic of Iran 3 9 10 22
10 Democratic People’s Republic of Korea 3 5 4 12

हांगझोऊ/19वें एशियन गेम्स का आज 5वां दिन समाप्त हुआ। 5वें दिन भारत ने तीन मेडल जीते। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्राॅन्ज शामिल है ।10 मीटर एयर पिस्टल में गुरुवार को भारतीय मेंस टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। सरबजीत सिंह,अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने इस इवेंट में 1734 स्कोर कर गोल्ड जीता।

इसके बाद वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर जीता। घुड़सवारी-ड्रेसेज के इंडिविजुअल इवेंट में अनुष अगरवल्ला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, दूसरी ओर टेनिस में भारत के दो मेडल पक्के हो गए है।

भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2022 में अब तक 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित कुल 25 मेडल जीत कर पाॅइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है।

वुशु: रोशिबिना देवी ने सिल्वर जीता
रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में दिन का पहला मेडल दिलाया। फाइनल में चीन की जियाओवेई वू से उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह एशियाड के इतिहास में वुशु में भारत का दूसरा रजत मेडल है।

एशियन गेम्स में रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर जीता।
एशियन गेम्स में रोशिबिना देवी ने 60 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर जीता।

फुटबॉल: भारतीय पुरुष टीम बाहर
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम एशियाड के राउंड ऑफ 16 में साउदी अरब के खिलाफ 2-0 से हारकर बाहर हो गई। गेम्स में पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-23 एज ग्रुप में खेला जा रहा था, जिसमें सीनियर टीम से तीन खिलाड़ी हिस्सा ले पाए।

हॉकी : भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 4-2 से हराया मेंस हॉकी के ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में भारतीय मेंस टीम ने जापान के खिलाफ अपना तीसरा ग्रुप स्टेज मुकाबला 4-2 से जीता।

शूटिंग: 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में गोल्ड
सरबजीत सिंह, अर्जुन सिंह और शिवा नरवाल की तिकड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। यह भारत का दिन का पहला गोल्ड है। इस इवेंट चीन ने 1733 स्कोर के साथ सिल्वर और वियतनाम ने 1730 का स्कोर कर ब्रॉन्ज जीता।

शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह, सरबजीत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता।
शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह, सरबजीत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता।

स्विमिंग: भारतीय मेंस टीम को मेडल नहीं
मेंस 4X100 फ्रीस्टाइल रिले के फाइनल में भारतीय टीम छठें नंबर पर रही। भारत के तनीश जॉर्ज, विशाल ग्रेवाल, आनंद शैलजा और श्रीहरि की टीम ने 3:21:46 में फिनिश किया। चाइनीस टीम ने नए एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।

विमेंस 4X200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के फाइनल में भारत को मेडल नहीं मिल पाया। भारत की ओर से धिनिधी, शिवांगी सरमा, वृत्ति अग्रवाल और हशिका रामचंद्रा की टीम 8वें नंबर पर रही। थाइलैंड की टीम ने गोल्ड अपने नाम किया।

स्विमिंग की मेंस 800 मीटर फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारत के आर्यन नेहरा 7वें और कुशाग्र रावत 8वें नंबर पर रहे। इसी के साथ वो मेडल की दावेदारी से भी बाहर हो गए हैं।

टेनिस: मेंस और मिक्स्ड डबल्स में मेडल पक्के
पांचवें दिन टेनिस में दो मेडल पक्के हुए। मेंस डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में साकेत मायनेनी और रामकुमार रामनाथन ने कोरिया के जोड़े को हराया। इसी के साथ अब भारत का गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। भारतीय जोड़े ने सेओंगचान होंग और सूनवू क्वोन को 2-1 से 6-1, 6-7, 10-0 के स्कोर के साथ हराया।

दूसरी ओर मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की जोड़ी झिबेक कुलम्बायेवा और ग्रिगोरी लोमाकिन को 7-5, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

क्वार्टरफाइनल में जीत के साथ मिक्स्ड डबल्स में मेडल पक्का हुआ।
क्वार्टरफाइनल में जीत के साथ मिक्स्ड डबल्स में मेडल पक्का हुआ।

​​​​​क्रिकेट: मलेशिया ने सिंगापुर को हराया

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट में ग्रुप सी के मैच में मलेशिया ने सिंगापुर को 73 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया ने निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए। वहीं 161 रन का पीछा करने उतरी सिंगापुर ने 17.5 ओवर में 87 रन पर ऑलआउट हो गई।

बैडमिंटन: विमेंस टीम ने मंगोलिया को हराया
भारतीय विमेंस टीम ने राउंड ऑफ 16 मैच में भारत ने मंगोलिया को 3-0 से हराया। भारत अब क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भारतीय विमेंस टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई है। उन्होंने मंगोलियाई खिलाड़ी को 21-2, 21-3 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं अश्मिता चालिहा ने खेरलेन दरखानबातर को 21-2, 21-3 से हराकर भारत को मंगोलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त दिलाई।

साइकिलिंग: भारत के डेविड बेकहम आठवें स्थान पर रहे
​​​
भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बेकहम मेंस स्प्रिंट स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे। डेविड बेकहम 5वें-8वें स्थान की रेस में पांचवें स्थान पर मौजूद चीनी ताइपे के शिह-फेंग कांग से 0.109 सेकंड पीछे रहे। यह एशियन गेम्स में इंडिविजुअल स्प्रिंट इवेंट में किसी भी भारतीय का बेस्ट परफाॅर्मेंस है।

डेविड बेकहम कल दोपहर 12:00 बजे मेंस कीरिन हीट में हिस्सा लेंगे। कीरिन 8 लैप की रेस है।

बाॅक्सिंग:जैस्मीन लाम्बोरिया क्वार्टर फाइनल में पहुंची
भारत की जैस्मीन लाम्बोरिया ने सऊदी अरब की हदील गजवान अशौर के खिलाफ विमेंस 60 किग्रा राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जीत हासिल की। 22 साल की भारतीय मुक्केबाज ने राउंड 1 में परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया था। जैसमिन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

मेंस 63.5-71 किलो कैटेगरी में भारत के निशांत देव क्वाटर-फाइनल में पहुंच गए हैं। राउंड ऑफ 16 में निशांत ने वियतनाम के तुंग बुई को हराया।

1 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे क्वार्टर फाइनल में जैस्मीन नाॅर्थ कोरिया के अनगयोंग वोन से भिड़ेंगी।

जैस्मिन एशियन गेम्स में मेडल जीतने और भारत के लिए विमेंस के 60 किग्रा ओलिंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर हैं।
जैस्मिन एशियन गेम्स में मेडल जीतने और भारत के लिए विमेंस के 60 किग्रा ओलिंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर हैं।

स्क्वैश: ​​​​​​विमेंस टीम मलेशिया से हारी
जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह की भारतीय स्क्वैश विमेंस टीम मलेशिया के खिलाफ अपने मैच हार गईं।

जोशना चिनप्पा को शिवसांगरी सुब्रमण्यम के खिलाफ 11-6, 11-2, 11-8 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि तन्वी खन्ना आइफा बिनती आजमान के खिलाफ पांच गेम हार गईं। तीसरे गेम में अनाहत सिंह के प्रयासों के बावजूद, मलेशियाई खिलाड़ी राचेल अर्नोल्ड ने फाइनल मैच 14-12 से जीतकर 3-0 से जीत पक्की कर ली।

महिला टीम स्क्वैश पूल बी में यह भारत की पहली हार थी जबकि मलेशिया ने अपने सभी पांच ग्रुप मुकाबले जीते है।

टेबल टेनिस: मेंस डबल्स में दोनो मुकाबले जीते
मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 32 में भारत के शरथ कमल और साथियान गणानाशेखरन ने मंगोलिया के सेर-ओड गंखुयाग और मनलाईजर्गल मुंख-ओचिर को 11-5, 11-3, 11-3 से हराया।

इस बीच, मानुष उत्पलभाई पटेल और मानव विकास ठक्कर की भारतीय मेंस डबल्स जोड़ी ने भी हांग्जो में मालदीव के मूसा मुनीफ अहमद और मोहम्मद शफान इस्माइल के खिलाफ 11-8, 9-11, 11-6, 11-2 से जीत हासिल की।

दोनों भारतीय जोड़ियां कल सुबह 9:00 बजे IST से राउंड ऑफ16 में हिस्सा लेंगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्‍या है मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us