• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशियन गेम्स: नेपाल के दीपेंद्र के 10 गेंद में 52 रन, 8 छक्के; युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा

sports_master by sports_master
September 27, 2023
in क्रिकेट
0

एशियन गेम्स में बुधवार को नेपाल ने मंगोलिया को 273 रनों से हराकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 बनाए। जवाब में मंगोलिया 13.1 ओवर में 41 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड चेक रिपब्लिक के नाम था। उसने तुर्की के खिलाफ साल 2019 में 257 से जीत दर्ज की थी।

नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने का भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दीपेंद्र ने चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में मंगोलिया के खिलाफ महज 9 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।

उन्होंने अपनी पारी में कुल 10 गेंदें खेलीं और 8 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जमाई थी। युवराज ने उसी मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगतार 6 छक्के भी जड़े थे।

 कुशल मल्ला ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कुशल मल्ला ने सिर्फ 34 गेंद पर ही शतक जड़ दिय। ये टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी है।

इससे पहले ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से डेविड मिलर और रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था। दोनों ही बल्लेबाजों ने 35 गेंदों पर T20I में शतक लगाने का कारनामा किया था।मल्ला ने 50 बॉल पर 8 चौके, 12 छक्के की मदद से 137 रन की पारी खेली।

नेपाल ने सबसे बड़ा टीम स्कोर भी बनाया
नेपाल ने इस मैच में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े टीम स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नेपाल की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 रन बनाए। पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। अफगान टीम ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। 314 रन बनाए।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
नेपाल की पारी के दौरान बल्लेबाजों ने 26 छक्के लगाए, जो किसी एक मेंस टी-20 इंटरनेशनल पारी के लिए नया रिकॉर्ड है। इससे पहले अफगानिस्तान ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 22 छक्के मारे थे।

 300+ टीम स्कोर
नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए। इससे पहले, टी-20 इंटरनेशनल में किसी टीम ने 300+ स्कोर नहीं बनाया था। इससे पहले टी-20 और टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था, जिन्होंने देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ 278 बनाए थे।

​​​​मेंस में 18 टीमें हिस्सा ले रहीं
क्रिकेट के सभी मैच झीजांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड के मैदान पर खेले जाएंगे। मेंस में 18 टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

एक जून 2023 तक ICC रैंकिंग में एशिया की टॉप-4 नंबर पर रहीं टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिलेगी। इसी डेडलाइन के हिसाब से बाकी टीमों की रैंकिंग और मैच भी तय होंगे।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशियाड में आज आठ मेडल मिले:अब तक 5 गोल्ड के साथ कुल 22 पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us