• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने एशियाड क्रिकेट में पहली बार जीता गोल्ड:विमेंस फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया; तितास ने 3 विकेट लिए

sports_master by sports_master
September 25, 2023
in क्रिकेट
0

हांगझोऊ/भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। यह भारत का एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में पहला मेडल है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने किसी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 116 रन बनाए और श्रीलंका को 117 रन का टारगेट दिया। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। भारत के लिए तितास साधु ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

यहां से श्रीलंकाई पारी…

हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए
चेज करने उतरी श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 22 बॉल पर 25 रन की पारी खेली। उनके अलावा नीलाक्षी डी सिल्वा ने 34 गेंद पर 23 रन बनाए। भारत की ओर से तितास साधु ने 4 ओवर में केवल 6 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं दिप्ती शर्मा, पूजा वस्त्रकार और देविका वैद्य को 1-1 विकेट मिला।

पावरप्ले: श्रीलंका की खराब शुरुआत
चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने 3 विकेट गंवाकर केवल 28 रन बनाए। पावरप्ले में तीनों विकेट तितास साधु ने लिए।

स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा रन बनाए
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए। उन्होंने 45 बॉल पर 46 रन की पारी खेली। मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 बॉल पर 42 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने 2-2 विकेट लिए।

अच्छी शुरूआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय टीम
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। 14 ओवर तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे, लेकिन टीम अगले 6 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 30 रन ही बना सकी। मंधाना और जेमिमा के अलावा कोई खिलाड़ी क्रीज पर लंबे समय तक नहीं टिक पाया।

मंधाना-रोड्रिग्स की अर्धशतकीय साझेदारी
16 रन पर शेफाली का विकेट गंवाने के बाद मंधाना और रोड्रिग्स ने 73 रनों की साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 67 बॉल पर 73 रन जोड़े। इस साझेदारी को इनोका रणवीरा ने तोड़ा।

पावरप्ले: भारत की मजबूत शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और रोड्रिगेज ने शानदार शुरुआत दिलाई। 16 पर शेफाली का विकेट गंवाने के बाद मंधाना ने रोड्रिगेज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। शुरुआती 6 ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 35 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत को 6 मेडल:शूटिंग-विमेंस क्रिकेट में गोल्ड, दो ब्रॉन्ज भी मिले; रोइंग में दो ब्रॉन्ज जीते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us