• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मोहाली में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया, शमी ने लिए 5 विकेट

पहली बार तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बना भारत

sports_master by sports_master
September 22, 2023
in क्रिकेट
0

मोहाली/भारत ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत से भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन पर आ गई है। टीम पहली बार तीनों फॉर्मेंट में नंबर-1 पोजिशन पर पहुंची है।भारतीय टीम ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कंगारुओं को 27 साल बाद हराया है। इससे पहले, टीम को ऑस्ट्रेलिया पर आखिरी जीत 1996 में मिली थी। तब टीम इंडिया ने 5 रन से मुकाबला जीता था।

मोहाली में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 50 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। आगे ग्राफिक्स में मैच विनर्स का प्रदर्शन, एनालिसिस और मैच रिपोर्ट…

4 बैटर्स ने हाफ सेंचुरी जमाई…

1. गिल की 37 बॉल पर फिफ्टी
भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की 9वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने महज 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। गिल ने 63 बॉल पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने 117.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। गिल की पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।2. ​​​​​​​गायकवाड का पहला अर्धशतक
ऋतुराज गायकवाड वनडे करियर की पहली फिफ्टी बनाकर आउट हुए। ​​​​​​​गायकवाड ने 77 बॉल की पारी में 92.21 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए। उन्हें एडम जम्पा ने LBW किया।

3. सूर्यकुमार की तीसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव ने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 49 बॉल पर 50 रन बनाए। उन्होंने 102.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या की पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

4. ​​​​​​​कप्तान केएल राहुल ने चौके से फिफ्टी पूरी की
रेग्युलर कैप्टन रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने वनडे करियर की 14वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने चौका जमाकर अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं, राहुल ने सिक्स जमाकर टीम को जीत दिलाई।

राहुल ने 63 बॉल पर 68 रनों की पारी खेली। उन्होनें 92.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। राहुल की पारी में 4 चौके और एक सिक्स शामिल रहा।

भारतीय ओपनर्स की शतकीय साझेदारी
भारतीय ओपनर्स ने शतकीय साझेदारीकर अपनी टीम को जबर्दस्त शुरुआत दी। गिल-गायकवाड की जोड़ी ने 130 बॉल पर 142 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी को एडम जम्पा ने तोड़ा। उन्होंने गायकवाड को आउट किया।

पावरप्ले में भारत ने 66 रन बनाए
277 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड ने 10 ही ओवर में 66 रन जोड़ लिए।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला: (ऋतुराज गायकवाड- 71 रन) : 22वें ओवर की चौथी बॉल पर एडम जम्पा ने LBW कर दिया।
  • दूसरा : (श्रेयस अय्यर- 3 रन) : 24वें ओवर की चौथी बॉल पर कैमरून ग्रीन और जोस इंग्लिस ने रनआउट कर दिया।
  • तीसरा : (शुभमन गिल- 74 रन) : 26वें ओवर की तीसरी बॉल पर एडम जम्पा ने गिल को बोल्ड कर दिया।
  • चौथा : (ईशान किशन- 18 रन): 33वें ओवर की तीसरी बॉल पैट कमिंस ने बाउंसर फेंकी। ईशान अपर कट करने की कोशिश में विकेटकीपर के हाथों कैच हो गए।
  • पांचवां : (सूर्यकुमार यादव- 50 रन) : 47वें ओवर की चौथी बॉल पर सॉन एबॉट ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।

 

276 पर सिमटे कंगारू, वॉर्नर की फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 276 रन बनाए। ओपनर डेविड वॉर्नर ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने 41 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

बारिश के कारण रोकना पड़ा खेल
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 35.4 ओवर ही डले थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा, हालांकि थोड़ी ही देर में बारिश बंद हो गई और मैच दोबारा शुरू हो गया।

डेविड वॉर्नर की 49 बॉल में फिफ्टी
ओपनर डेविड वॉर्नर ने वनडे करियर की 29वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 49 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर 53 बॉल पर 98.11 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

वॉर्नर-स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला
4 रन पर मिचेल मार्श का विकेट गंवाने के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 106 बॉल पर 94 रन की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को रवींद्र जडेजा ने वॉर्नर को आउट करके तोड़ा।

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाया
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत औसत रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 42 रन बनाए। भारतीय टीम को मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। उन्होंने ओपनर मिचेल मार्श को 4 रन पर आउट किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वनडे के वर्ल्ड चैंपियन को मिलेंगे 33 करोड़ रुपए:फाइनल हारने वाली टीम को मिलेगा 16.58 करोड़ का इनाम; ICC ने अनाउंस की प्राइज मनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us