• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

sports_master by sports_master
September 22, 2023
in क्रिकेट
0

मोहाली/

276 पर सिमटे कंगारू, वॉर्नर की फिफ्टी
​​​​​​​
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 276 रन बनाए। ओपनर डेविड वॉर्नर ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने 41 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

बारिश के कारण रोकना पड़ा खेल
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 35.4 ओवर ही डले थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा, हालांकि थोड़ी ही देर में बारिश बंद हो गई और मैच दोबारा शुरू हो गया।

डेविड वॉर्नर की 49 बॉल में फिफ्टी
ओपनर डेविड वॉर्नर ने वनडे करियर की 29वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 49 बॉलों पर अर्धशतक पूरा किया। वॉर्नर 53 बॉल पर 98.11 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

वॉर्नर-स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला
4 रन पर मिचेल मार्श का विकेट गंवाने के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 106 बॉल पर 94 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को रवींद्र जडेजा ने वॉर्नर को आउट करके तोड़ा।

पावरप्ले- ऑस्ट्रेलिया की औसत शुरुआत
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत औसत रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 42 रन बनाए। भारतीय टीम को मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई। उन्होंने ओपनर मिचेल मार्श को 4 रन पर आउट किया।

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट

  • पहला: (मिचेल मार्श- 4 रन): पहले ओवर की चौथी बॉल पर शमी ने स्लिप पर गिल के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा: (डेविड वॉर्नर- 52 रन): 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर जडेजा ने गिल के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : (स्टीव स्मिथ- 41 रन) : 22वें ओवर की तीसरी बॉल पर शमी ने बोल्ड कर दिया।
  • चौथा : (मार्नश लाबुशेन- 39 रन) : 33वें ओवर की चौथी बॉल पर अश्विन ने केएल राहुल के हाथों स्टंप कराया।
  • पांचवां : (कैमरून ग्रीन- 31 रन) : 40वें ओवर की तीसरी बॉल पर रनआउट हुए। बुमराह-सूर्या ने रनआउट किया।
  • छठा : (मार्कस स्टोइनिस- 29 रन) : 47वें ओवर की चौथी बॉल पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया।
  • सातवां : (जोस इंग्लिस- 45 रन) : 48वें ओवर की दूसरी बॉल पर बुमराह ने अय्यर के हाथों कैच कराया।
  • आठवां : (मैथ्यू शॉर्ट- 2 रन) : 49वें ओवर की दूसरी बॉल पर शमी ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया।
  • नौवां : (सॉन एबॉर्ट- 2 रन) : 49वें ओवर की चौथी बॉल पर शमी ने बोल्ड कर दिया।
  • दसवां : (एडम जंपा- 2 रन) : 50वें ओवर की आखिरी बॉल पर सूर्यकुमार यादव के थ्रो पर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने रनआउट किया।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

मोहाली में 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया, शमी ने लिए 5 विकेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us