मोहाली/ भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर कल होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क अपनी फिटनेस के कारण टीम से बाहर हो गए है, जबकि पिछले दिनों से टीम से बाहर रह रहे स्टीव स्मिथ को टीम में जगह मिली है।
टीम ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि उन्होंने अपनी टीम में चार फ्रंटलाइन गेंदबाजों को चुना है। वह हर परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं। विशेष रूप से जंपा न केवल रन रेट ठीक रखते हैं, बल्कि डेथ ओवरों में विकेट लेने में भी प्रभावी हैं।
वहीं भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि आर अश्विन का टीम में वापस करना अच्छी बात है। वह अपनी गेंदबाजी से हमेशा कमाल करते हैं। इसके साथ ही आठवें नंबर पर वह बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है।
पंजाब में मोहाली के आईएस बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे श्रृंखला का पहला मैच कल से खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट होगा। इसके लिए दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। दोनों क्रिकेट टीमें चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित होटल द ललित में रुकी हुई हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
