newdehli/भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप (Asia Cup) का खिताब अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। वहीं भारतीय टीम दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए भी यह टूर्नामेंट खास रहा। उन्होंने भारत के चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। एशिया कप के बाद भी कोहली इन दिनों खूब चर्चा में है। इसका कारण उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि पंजाबी गायक शुभ (Shubh) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना है।
विराट कोहली ने कनाडा के रहने वाले पंजाबी रैपर शुभ को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया है। दरअसल शुभ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत का विकृत नक्शा पोस्ट किया था। इस पोस्ट में पंजाब और हरियाणा को अलग देश दिखाया गया था। शुभ के इस पोस्ट के बाद भारत में उनके खिलाफ काफी आक्रोश दिखा। उन पर खालिस्तान आंदोलन का सर्मथक होने का भी आरोप लगा। इस घटना के बाद विराट कोहली ने भी इस गायक को अनफॉलो कर दिया है।
