• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्या किसी से उनका झगड़ा हुआ है ? युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

sports_master by sports_master
September 19, 2023
in क्रिकेट
0

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात की आशंका जताई है कि शायद चहल को क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से टीम से बाहर रखा जा रहा है।

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है और ना ही उन्हें एशिया कप टीम में जगह मिली थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भी चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी बजाय वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन का सेलेक्शन कर लिया गया है।

स्किल के आधार पर चहल को टीम में मौका मिलना चाहिए – हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के मुताबिक चहल को टीम में होना चाहिए था। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

युजवेंद्र चहल को भारत की टीम का हिस्सा होना चाहिए। उन्हें मौका नहीं दिया गया है और ये मेरी समझ से बाहर है। चहल ने या तो किसी से झगड़ा किया है या फिर किसी को कुछ कहा है, मुझे नहीं पता कि क्या माजरा है। अगर हम केवल स्किल की बात करें तो चहल को टीम का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि कई सारे बड़े प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने इससे पहले युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप टीम में भी जगह देने की बात कही थी। उन्होंने तब कहा था,

मेरे हिसाब से इस टीम में दो लोगों की कमी है। एक हैं युजवेंद्र चहल और दूसरे अर्शदीप सिंह हैं। युजवेंद्रचहल हैं नंबर वन स्पिनर हैं। उन्होंने स्पिनर के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वो किसी और देश में अगर होते तो हर बार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते। इतना सब-कुछ प्रूव करने के बाद उन्हें टीम में होना चाहिए था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us