• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अक्षर पटेल फिट नहीं हुए तो किसे मिलेगा WC में चांस? जानें कप्तान-सेलेक्टर का कौन भरोसेमंद

sports_master by sports_master
September 19, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप में अब गिनती के ही दिन बचे हैं. सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. टीम इंडिया भी इसमें शामिल है. भारत को एशिया कप जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे की सीरीज खेलनी है. इसका आगाज 22 सितंबर से होगा. इस सीरीज से पहले स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की चोट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं चुना गया है.

अक्षर अब बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपने रिहैब के लिए जाएंगे. अक्षर के पास मैच फिटनेस हासिल करने के लिए सिर्फ 9 दिन बचे हैं. क्योंकि 28 सितंबर तक सभी टीमों को आईसीसी को वर्ल्ड कप की फाइनल लिस्ट सौंपनी है. अगर तब तक अक्षर फिट नहीं हुए तो फिर उनके विश्व कप खेलने की उम्मीदें खत्म हो सकती हैं. ऐसे में अगर अक्षर पटेल वक्त रहते फिट नहीं होते हैं तो फिर उनके स्थान पर दो खिलाड़ियों आर अश्विन या वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम से जोड़ा जा सकता है.आर अश्विन की करीब 20 महीने बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है. दो दिन पहले ही उनका जन्मदिन था, तो उनके लिए भारतीय वनडे टीम में कमबैक बर्थडे गिफ्ट है. अश्विन ने पिछली बार जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे खेला था. इसके बाद से ही वो इस फॉर्मेट से दूर थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही ये बात दोहराते रहे कि अश्विन वर्ल्ड कप की भारत की योजनाओं का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला. बीते 6 साल में उन्होंने सिर्फ दो ही वनडे खेले. इसके बावजूद कप्तान रोहित मानते हैं कि अश्विन का अनुभव वर्ल्ड कप में काम आ सकता है.

इसी वजह से विश्व कप के प्रोविजनल स्क्वॉड में नहीं होने के बावजूद टूर्नामेंट से ठीक पहले इस ऑफ स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया. यह पूछे जाने पर कि क्या रविचंद्रन अश्विन विश्व कप के लिए फिट नहीं होने पर अक्षर पटेल की जगह लेंगे, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस पर कहा, “वैसे भी कुछ लोग हैं, वह (अश्विन) और वाशिंगटन (सुंदर) दोनों. अक्षर (पटेल) की चोट के बारे में हम जानते हैं कि वह ठीक होना चाहिए. एक बार जब हम यह जान लेंगे तो फिर तय करना आसान होगा. लेकिन कम से कम हमारे पास विकल्प हैं. अगर इन दोनों को अब कुछ मैच मिलते हैं, तो (इससे) टीम को फायदा होता है.”

आर अश्विन का घर में रिकॉर्ड अच्छा है
अश्विन का घर में वनडे रिकॉर्ड अच्छा है. उन्होंने 42 मैच में 30 की औसत से 65 विकेट लिए हैं. वो 2011 में जब भारत में वर्ल्ड कप हुआ था, तब भारतीय टीम का हिस्सा थे. वो भले ही वनडे नहीं खेल रहे लेकिन अभी भी घरेलू टेस्ट में टीम के मुख्य स्पिनर बने हुए हैं. उन्होंने बीते 2 साल में भारत में हुए 8 टेस्ट में 15 की औसत से 51 विकेट लिए हैं. यानी अश्विन के पास भारतीय कंडीशन में सफल होने के अनुभव के साथ ही उसका फॉर्मूला भी है.

अश्विन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी रेस में
आर अश्विन की तरह ही वॉशिंगटन सुंदर की भी लॉटरी लगी है. वो भी विश्व कप के स्क्वॉड में नहीं थे और अक्षर पटेल के चोटिल होते ही अचानक से रेस में आ गए. उनकी भी 8 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है और वो सीधा एशिया कप का फाइनल खेले. अश्विन की तरह सुंदर भी फिंगर स्पिनर हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ ही अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. वो वनडे में कई मौकों पर इसे साबित कर चुके हैं. उन्होंने 17 वनडे में 16 विकेट लिए हैं और 37 टी20 में 29 शिकार किए हैं. सुंदर किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

क्या किसी से उनका झगड़ा हुआ है ? युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us