• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत vs श्रीलंका हर फाइनल का हिसाब-किताब:एशिया कप में 8वीं बार खिताबी जंग; दोनों के बीच ओवरऑल 19 फाइनल हुए

sports_master by sports_master
September 16, 2023
in क्रिकेट
0

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को कोलंबो में एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह दोनों टीमों के बीच 8वां फाइनल होगा। एशिया कप के अलावा भी दोनों टीमें 12 अलग-अलग टूर्नामेंट के फाइनल में भी भिड़ चुकी हैं। इसमें वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल भी शामिल हैं।

इस स्टोरी में हम जानेंगे भारत और श्रीलंका ने कब और कहां किस टूर्नामेंट फाइनल में आमने-सामने हो चुके हैं और उनके मुकाबलों के नतीजे क्या रहे। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा फाइनल किन दो टीमों के बीच हुए हैं। शुरुआत भारत-श्रीलंका से

भारत-श्रीलंका के बीच अब तक 19 फाइनल, दोनों ने 9-9 बार जीत हासिल की
ICC, ACC और ट्राई सीरीज के सभी टूर्नामेंट मिलाकर भारत और श्रीलंका 20वीं बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों के बीच अब तक हुए 19 फाइनल में 9 बार श्रीलंका और 9 ही बार भारत को जीत मिली। इनके बीच एक फाइनल बेनतीजा (नो रिजल्ट) भी रहा है।

आखिरी खिताबी भिड़ंत में जीता है श्रीलंका
किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और श्रीलंका आखिरी बार 2014 में आमने-सामने हुए थे। तब बांग्लादेश में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में दोनों की भिड़ंत हुई थी। 6 अप्रैल 2014 को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुए उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 4 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 52 रन की नॉट आउट पारी खेलने वाले श्रीलंका के कुमार संगकारा प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जीता था भारत

साल 2011 में ICC का वनडे वर्ल्ड कप भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में खेला गया। भारत ने ग्रुप-ए और श्रीलंका ने ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रहकर नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई। टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल तक पहुंची। वहीं श्रीलंका ने इंग्लैंड को क्वार्टर और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल हराया।

2 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में 4 विकेट खोकर ही टारगेट हासिल कर लिया। 91 रन की नॉटआउट पारी खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने ही फाइनल में विनिंग छक्का भी लगाया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अक्षर पटेल एशिया कप के फाइनल से बाहर:वॉशिंगटन सुंदर को कोलंबो बुलाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us