• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एशिया कप के टॉप प्लेयर्स:टॉप-3 गेंदबाजों में सभी पाकिस्तानी, बैटर्स में बाबर दूसरे पर; एक भी भारतीय टॉप-5 में नहीं

sports_master by sports_master
September 8, 2023
in क्रिकेट
0

स्पोर्ट्स डेस्क/एशिया कप में ग्रुप स्टेज के 6 और सुपर-4 स्टेज का एक मुकाबला खेला जा चुका है। टूर्नामेंट का पाकिस्तान लेग खत्म हो गया है, अब बचे हुए सभी 6 मैच श्रीलंका के कोलंबो शहर में होंगे। 7 और 8 सितंबर को 2 दिन का ब्रेक है, 9 सितंबर को कोलंबो सुपर-4 स्टेज के मुकाबले शुरू होंगे।

टॉप विकेट टेकर में 3 पाकिस्तानी गेंदबाजों का दबदबा है, वहीं टॉप बैटर्स में पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ही जगह कोई भी भारतीय प्लेयर टॉप-5 में भी जगह नहीं बना सका। इस स्टोरी में हम आधे एशिया कप के बाद इस टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स की परफॉर्मेंस जानेंगे।

शुरुआत बैटर्स से…

टॉप-5 बैटर में 2 बांग्लादेशी
बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शान्तो ने टूर्नामेंट में अब तक 2 ही मैच खेले, लेकिन वह टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 2 पारियों में 193 रन बनाए हैं। इनमें एक सेंचुरी और एक फिफ्टी शामिल हैं। शान्तो फिलहाल इंजर्ड हो कर एशिया कप से बाहर हो चुके हैं।

उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 3 मैच में 168 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के ही मेहदी हसन मिराज हैं, जिन्होंने 117 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का कोई प्लेयर्स टॉप-5 खिलाड़ियों की रेस में भी नहीं है।

7 मैचों में 4 ही प्लेयर शतक लगा सके
नेपाल और पाकिस्तान के बीच ओपनिंग मैच में 2 शतक लगे थे। बाबर आजम ने 151 और इफ्तिखार अहमद ने 109 रन बनाए थे। बाबर के नाम इस बार का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। टूर्नामेंट में इसके अलावा 2 ही शतक लगे, दोनों बांग्लादेशी प्लेयर्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में लगाए।

मेहदी हसन 112 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, ये स्कोर टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। शान्तो ने 104 रन बनाए थे। इन 4 प्लेयर्स के अलावा टूर्नामेंट में और कोई खिलाड़ी सेंचुरी नहीं बना सका।

टॉप-5 बॉलर में 3 पाकिस्तानी तेज गेंदबाज
टूर्नामेंट के विकेट टेकर गेंदबाजों की रेस में पाकिस्तानी पेसर्स का दबदबा है। हारिस रऊफ ने 3 मैचों में सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। उनके बाद नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी ने इतने ही मुकाबलों में 7-7 विकेट लिए हैं।

चौथे और पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के 2 तेज गेंदबाज हैं। राइट आर्म पेसर तस्कीन अहमद ने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। वहीं लेफ्ट आर्म पेसर शोरिफुल इस्लाम के नाम इतने ही मैचों में 5 विकेट हैं।

कोई भी बॉलर पारी में 5 विकेट नहीं ले सका
टू्र्नामेंट में अब तक 7 बार गेंदबाजों ने एक पारी में 4 विकेट लिए हैं, लेकिन कोई भी बॉलर 5 विकेट नहीं ले सका। हारिस रऊफ के नाम फिलहाल बेस्ट बॉलिंग करने का रिकॉर्ड है, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ महज 19 रन देकर 4 विकेट लिए थे। उनके बाद पाकिस्तान के ही लेग स्पिनर शादाब खान ने नेपाल के खिलाफ 27 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना हैं, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन देकर 4 विकेट झटके थे। भारत से रवींद्र जडेजा ने एक पारी में बेस्ट बॉलिंग की है, उन्होंने नेपाल के खिलाफ 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

रोहन बोपन्ना US ओपन मेंस डबल्स के फाइनल में:ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us