• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Asia Cup 2023- सबसे ज्‍यादा खिताब भारत के नाम, इस बार कौन बनेगा चैंपियन

sports_master by sports_master
August 26, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्‍ली (New Dehli)। एशिया कप (asia cup) का आगाज होने में अब महज 5 दिन का समय (Time) रह गया है, मगर अभी तक सभी टीमों (teams) के स्क्वॉड (squad) का ऐलान नहीं हो पाया है। इस एशियाई टूर्नामेंट (Tournament) में इस बार कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है जिन्हें 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के साथ नेपाल है, वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हैं। ग्रुप-ए की तो सभी टीमों के स्क्वॉड फाइनल हो गए हैं, मगर ग्रुप-बी की दो टीमें अभी भी ऐसी है जिन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है।

यह टीमें अफगानिस्तान और श्रीलंका की है।
एशिया कप के 16वें सीजन का आगाज 30 अगस्त से होने वाला है। पाकिस्तान की मेजबानी में इस बार टूर्नामेंट का आयोजन होगा। बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान टीम नहीं भेजने के फैसले के बाद नौ मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट किया गया। इस बार कुल 13 मैच होने हैं। इसका मतलब है कि मेजबान देश की जमीन पर सिर्फ चार मैच ही खेले जाएंगे। एशिया कप का आयोजन पहली बार 1984 में हुआ था। अब तक इसके 15 संस्करण आयोजित हो चुके हैं, लेकिन तीन टीमें ही चैंपियन बनी हैं।

पाकिस्तान ने पिछली बार 2008 में मेजबानी की थी। 15 साल के बाद उसकी जमीन पर एशिया कप के मैच खेले जाएंगे। पिछली बार जब पाकिस्तान ने मेजबानी की थी तब श्रीलंका ने कराची में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। एशिया कप में अब तक चार मौके ही ऐसे आए हैं जब मेजबान टीम चैंपियन बनी है। 1986 में श्रीलंका, 1990/91 में भारत, 1997 और 2004 में श्रीलंका की टीम मेजबानी करते हुए खिताब जीती थी।

अफगानिस्तान की टीम तो इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 26 अगस्त को खेला जाना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कल यानी 27 अगस्त तक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर देगा।

मगर खिलाड़ियों की चोट और कोरोना के अटैक ने श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। श्रीलंका को शुक्रवार को करारा झटका लगा जब उसके चार क्रिकेटरों का चोट लगने और कोविड-19 पॉजिटिव आने से आगामी एशिया कप में खेलना संदिग्ध हो गया। तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा चोटिल हैं जबकि कुसाल परेरा और अविष्का फर्नांडो कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं।

चामीरा कंधे की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो सकते हैं जो उन्हें हाल में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान लगी थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार हसारंगा को एलपीएल फाइनल से पहले जांघ में हल्की चोट लगी थी जिससे हो सकता है कि वह एशिया कप में अपनी टीम के शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाएं।

श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान का आगाज पालेकेले में 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगा। श्रीलंका की मुश्किल तब और बढ़ गयी जब बल्लेबाज परेरा और फर्नांडो को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया। दोनों को निगरानी में रखा गया है और टीम में उनका शामिल होना उनके उबरने की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

एशिया कप 2023 के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड इस प्रकार है-
ग्रुप-ए
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ , मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
नेपाल: रोहित पाउदेल (कप्तान), कुशाल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शारकी, कुशाल माला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिचाने, ललित राजबंशी, प्रतिश जीसी, श्याम धाकल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन सौद।

ग्रुप-बी

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन मम्हूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम

अफगानिस्तान: टीम की घोषणा अभी बाकी है
श्रीलंका: टीम की घोषणा अभी बाकी है
बांग्लादेश ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 2 बार (2012 और 2018) फाइनल खेला है. लेकिन अफगानिस्तान की टीम एक बार भी फाइनल में एंट्री नहीं कर पाई. बांग्लादेश ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 43 मैच खेले, जिसमें उसने 7 मैचों में जीत दर्ज की. वहीं अफगानिस्तान ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 3 मैचों में विजय प्राप्त हुई.

वनडे में दोनों टीमों का ऐसा है प्रदर्शन
अफगानिस्तान टीम ने वनडे क्रिकेट में 149 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 73 मैच जीते. वहीं 71 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि 1 मैच टाई पर खत्म हुआ और 4 गेम बेनतीजा रहे. वहीं बांग्लादेश की टीम वनडे क्रिकेट में 415 मैच खेल चुकी है. इस दौरान बांग्लादेश को 152 मैचों में जीत हासिल हुई, जबकि 254 मुकाबलों में उसको हार का स्वाद चखना पड़ा. बांग्लादेश टीम के 9 मैच रद्द भी हो गए थे. एशिया कप 2023 में ये दोनों टीमें श्रीलंका के साथ ग्रुप-बी में मौजूद हैं. इस ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रमश: 1986 और 2014 से एशिया कप में हिस्सा ले रहा है. दोनों ही टीम भले ही अबतक एशिया कप ना जीत पाई हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में उसने बड़ी टीमों को हार का सदमा दिया हुआ है. बांग्लादेश ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों को हराया है. वहीं अफगानिस्तान की टीम भी बांग्लादेश और श्रीलंका को पटखनी दे चुकी है. आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि ऐसा कब हुआ, चलिए हम आपको विस्तार में समझाते हैं…

2012 के एशिया कप में बांग्लादेश ने मीरपुर के मैदान पर भारत को 5 विकेट्स से हराया था. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करके 290 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 49.2 ओवर में यह टारगेट चेज कर लिया. वहीं पाकिस्तान को 2018 के एशिया कप में बांग्लादेश की टीम ने मात दी थी. उस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रनों पर ऑलआउट हो गई. दूसरी बैटिंग करने आई पाकिस्तान की टीम लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और 50 ओवरों में मात्र 200 रन ही बना पाई.

अफगानिस्तान ने पहली बार 2014 के एशिया कप में भाग लिया था. उस डेब्यू सीजन में ही उसने बांग्लादेश को मात दे दी. मैच में अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए. टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 222 रन पर ही ढेर हो गई. इसके बाद एशिया कप 2018 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था. उस मुकाबले में अफगानी टीम ने 256 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में विरोधी टीम 119 रन पर सिमट गई थी
1984 से 2014 तक 12 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ। 2016 में पहली बार टी20 प्रारूप में मैच खेले गए थे। उसके बाद 2022 में भी टी20 फॉर्मेट में ही टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अब तक 15 में से 13 संस्करण वनडे और दो टी20 प्रारूप में हुए हैं।

तीन टीमें ही जीत पाईं खिताब
एशिया कप के इतिहास में अूब तक तीन टीमें ही खिताब जीत पाई हैं। भारत सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बना है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान दो बार ट्रॉफी उठाने में सफल रहा। इन तीनों के अलावा बांग्लादेश ही एक ऐसी टीम है जो फाइनल में पहुंचने के बाद भी चैंपियन नहीं बनी है। अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें फाइनल में नहीं पहुंच पाई हैं। नेपाल पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा।
हर बार की विजेता टीम
साल                      मेजबान             विजेता                    उप-विजेता
1984                      यूएई                भारत                      श्रीलंका
1986                श्रीलंका                श्रीलंका                     पाकिस्तान
1988                 बांग्लादेश            भारत                       श्रीलंका
1990-91             भारत                भारत                        श्रीलंका
1995                  यूएई                    भारत                        श्रीलंका
1997                श्रीलंका                 श्रीलंका                      भारत
2000              बांग्लादे                 पाकिस्तान                    श्रीलंका
2004              श्रीलंका                        श्रीलंका                  भारत
2008             पाकिस्तान                  श्रीलंका                  भारत
2010                श्रीलंका                        भारत                 श्रीलंका
2012               बांग्लादेश                  पाकिस्तान            बांग्लादेश
2014                 बांग्लादेश               श्रीलंका                पाकिस्तान
2016                 बांग्लादेश                    भारत              बांग्लादेश
2018                    यूएई                      भारत                 बांग्लादेश
2022                  यूएई                    श्रीलंका                  पाकिस्तान

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

शूटिंग..बाकू ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को छठा गोल्ड:टियाना, सक्षी और किरणदीप के ट्रायो ने दिलाया गोल्ड मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us