मुंबई/भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए टिकट आज रात आठ बजे मिलेंगे। फैंस भारत के अलावा सभी प्रमुख मैच और वॉर्म अप मैचों की टिकट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर बुक कर सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी। वहीं फाइनल मैच भी 19 नवंबर को यहीं पर खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी।
अलग-अलग फेज में मिलेंगे वर्ल्ड कप के टिकट
वर्ल्ड कप के टिकट अलग-अलग फेज में मिलेंगे। इसकी शुरुआत आज से हो जाएगी। भारत के अलावा सभी प्रमुख मैच और वॉर्मअप मैच के टिकट बुक करवा सकते हैं। वहीं भारतीय टीम के वॉर्मअप मैच के टिकट 30 अगस्त से मिलेंगे। भारतीय टीम 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी और 3 अक्टूबर क्वालीफायर-1 यानी नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभ्यास मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के साथ ही फाइनल के टिकट 15 सितंबर से मिलेंगे।
भारत और पाक के मैच टिकट 3 सितंबर से मिलेंगे
वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेज मैच यानी भारत और पाक के बीच का टिकट 3 सितंबर से मिलेंगे। टिकट लेने के लिए फैंस को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। भारत और पाक का मैच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।
पहले यह मैच 15 अक्टूबर से खेला जाना था। लेकिन 15 अक्टूबर से नवरात्र की शुरुआत होने की वजह से भारत-पाक मैचों सहित 9 मैचों की तारीख में बदलाव किए गए थे।
