• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बजरंग पूनिया बोले- गुंडे से कुश्ती छुड़वानी होगी:भारतीय U20 महिला रेसलर्स की जीत पर कहा- माफिया के दबाव बगैर खेलने गईं, नंबर-वन बनकर लौटीं

sports_master by sports_master
August 25, 2023
in विविध
0

पानीपत/जॉर्डन में U20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास रच कर भारतीय टीम नंबर वन बन गई है। पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। इसे लेकर देश में खुशी का माहौल है। पहलवानों की इस जीत पर रेसलर बजरंग पुनिया ने पोस्ट किया है कि भारतीय कुश्ती को माफिया के कब्जे से छुड़वाना ही पड़ेगा।

पिछले दस साल में पहली बार U20 महिला पहलवानों की टीम माफिया के दबाव के बिना खेलने गई और उसी में नंबर 1 बनकर लौटी। पढ़े-लिखे समाज में गुंडे माफिया की कोई जगह नहीं है। बजरंग ने अपनी पोस्ट में WFI की पूर्व कोर कमेटी पर जमकर निशाना साधा है।गौरतलब है कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज करवाया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

WFI के निलंबित पर भी दी प्रतिक्रिया
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने गुरुवार (24 अगस्त) को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित कर दिया। इसको लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया जा रहा है। इस बीच पहलवानों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे दुख हुआ है।

WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले में मुख्य चेहरा रहीं साक्षी मलिक ने कहा कि ये काला दिन है। ये सब बृजभूषण सिंह के कारण हो रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”भारतीय कुश्ती के लिए आज काला दिन है।बृजभूषण और उसके गुर्गों के कारण देश के पहलवान तिरंगे के साथ नहीं खेल पाएंगे। तिरंगा देश की शान है और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह जीतने के बाद तिरंगा को मैदान में लेकर दौड़े। ये बृजभूषण और उसके आदमी देश का कितना नुकसान करेंगे।”

बजरंग पूनिया ने क्या कहा?
पहलवान बजरंग पूनिया ने कांग्रेस नेता और बॉक्सर विजेंदर सिंह की पोस्ट को शेयर किया। इसमें विजेंद्र सिंह ने लिखा कि आज का दिन भारतीय कुश्ती के लिए दुख भरा दिन है।

योगेश्वर दत्त ने बताया क्या नुकसान होगा?
लंदन ओलिंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा, भारतीयों के लिए यह दुखद खबर है और विशेषकर पहलवानों के लिए। पिछले छह सात महीनों से कुश्ती बदनाम ही हुई है, भले ही यह ट्रायल्स हों या फिर शोषण का मामला हो।

उन्होंने कहा, जब आप WFI के निलंबन की बात करते हो तो हमें देखना होगा कि एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप बस कुछेक दिन दूर है। हमारे पहलवान वहां जीत भी जायें तो हमारे देश को इसका नुकसान होगा क्योंकि कोटा किसी और देश को चला जायेगा. यह बड़ा नुकसान होगा।

आज पहलवान जिस दुविधा का सामना कर रहे हैं, इससे उनकी ट्रेनिंग प्रभावित होगी और वे ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे। पहलवान भविष्य को लेकर तनाव में हैं कि उनका क्या होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

वर्ल्ड कप के लिए टिकट की बिक्री आज से:भारत के मैचों के लिए 30 अगस्त तक करना होगा इंतजार; भारत-पाक मैच के 3 सितंबर से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us