मेड्रिड, एपी। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ के प्रमुख ने महिला विश्व कप के पुरस्कार समारोह के दौरान एक खिलाड़ी के होंठ चूम कर नया विवाद खड़ा कर दिया। स्पेन की इंग्लैंड पर फाइनल में 1-0 से जीत के एक दिन बाद सोमवार को स्पेन की सरकार और खिलाड़ियों की विश्व यूनियन ने लुइस रुबियल्स के व्यवहार की कड़ी निंदा की।
स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने हालांकि इस घटना को तवज्जो नहीं देने के प्रयास किए पर उसने बाद में एक वीडियो जारी किया, जिसमें रुबियल्स माफी मांग रहे हैं। रुबियल्स ने ट्राफी और पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ी जेनी हर्मोसो के होंठों को चूमा था। इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा, जिससे कि जश्न थोड़ा फीका पड़ गया था।
खेल मंत्री ने की आलोचना
स्पेन के कार्यवाहक खेल मंत्री मिकेल इकेता ने कहा, किसी खिलाड़ी को बधाई देने के लिए उसके होठों को चूमना अस्वीकार्य है। खिलाड़ियों की विश्व संस्था ने इसे बेहद शर्मनाक और निंदनीय करार दिया। स्पेन के एक अन्य मंत्री मिक्वेल इसेटा ने फुटबॉल महासंघ के प्रमुख की हरकत की कड़ी निंदा की।
फीफा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, यह यौन उत्पीड़न का ही एक रूप है, जिसका सामना महिलाएं हमेशा करती हैं। यूरोपीय फुटबॉल महासंघ यूएफा और विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।