• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

नोवाक जोकोविच की अपील के बाद टेनिस जगत में हुआ बड़ा बदलाव, अब हर खिलाड़ी को मिलेगी ‘तनख्वाह

sports_master by sports_master
August 24, 2023
in टेनिस
0

LONDON/टेनिस के खेल में आमतौर पर प्रोफेशनल खिलाड़ी अपने टूर्नामेंट के परिणाम के आधार पर धनराशि कमाते हैं। इसके साथ ही प्रायोजकों के माध्यम से भी टॉप खिलाड़ियों की मोटी कमाई हो जाती है। लेकिन कम रैंकिंग के खिलाड़ियों को इस निश्चित धनराशि नहीं मिलती और इससे उनके करियर पर खासा असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुरुष टेनिस की गवर्निंग बॉडी एटीपी ने एक विशेष कार्यक्रम ‘Baseline’ की शुरुआत की है जिसके तहत खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत सीजन में टॉप 250 की रैंकिंग में रहने वाले टेनिस सिंगल्स खिलाड़ियों के लिए एक निश्चित धनराशि न्यूनतम तनख्वाह के रूप में तय की जाएगी। यदि खिलाड़ी उस सीजन जो धनराशि बतौर प्राइज मनी कमाते हैं, वह न्यूनतम तन्ख्वाह से कम हुई, तो शेष धनराशि की भरपाई एटीपी करेगा। यह प्रक्रिया 2024 से लागू होगी। टॉप 100 रैंकिंग के खिलाड़ियों के लिए यह धनराशि 3 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.48 करोड़ रुपए रखी गई है। 101 से 175 रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के लिए यह 1.50 लाख अमेरिकी डॉलर है जबकि 176 से 250 की रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के लिए धनराशि 75 हजार अमेरिकी डॉलर है।

इसके साथ ही यदि कोई खिलाड़ी चोट के कारण सीजन में 9 से कम एटीपी टूर या चैलेंजर टूर टूर्नामेंट खेलता है, तो ऐसे में भी उसे निश्चित धनराशि दी जाएगी। यही नहीं, प्रोफेशनल टेनिस में आने वाले युवा खिलाड़ियों को टॉप 125 रैंकिंग में पहली बार शामिल होने पर भी विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने खुद कई बार खिलाड़ियों की मदद के लिए एटीपी से कदम उठाने की बात कही थी। जोकोविच ने इसी साल फरवरी में दुबई ओपन के समय भी इस बात पर जोर दिया था कि जितने भी खिलाड़ी एटीपी, WTA, ITF के जरिए खेलते हैं, उन सभी को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना जरूरी है। एटीपी के नए कदम को इसी दिशा में सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। हालांकि फिलहाल केवल टॉप 250 खिलाड़ियों को ही सहायता मिलेगी, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ ट्रायल सीजन के बाद इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

नोजोमी ओकुहारा से हारकर पीवी सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप से बाहर, लक्ष्य सेन अगले दौर में पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us