• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ICC वनडे रैंकिंग में गिल चौथे नंबर पर पहुंचे:बाबर आजम टॉप पर कायम

sports_master by sports_master
August 24, 2023
in क्रिकेट
0

स्पोर्ट्स डेस्क/इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की लेटेस्ट वनडे प्लेयर्स रैंकिंग में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है। गिल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप पर कायम हैं। वहीं बुधवार को जारी रैंकिंग में टी-20 फॉर्मेट में भारत के ऋतुराज गायकवाड को भी 143 स्थान का फायदा हुआ है।

वनडे में गिल को एक स्थान का फायदा
ICC प्लेयर्स की रैंकिंग हर बुधवार अपडेट होती है। आज जारी हुई लेटेस्ट वनडे बैटर्स रैंकिंग में पाकिस्तान के फखर जमान को 2 स्थान का नुकसान हुआ। वह तीसरे से पांचवें नंबर पर पहुंच गए, इस कारण भारत के शुभमन गिल पांचवें से नंबर-4 पर पहुंच गए। शुभमन गिल के 743 रेटिंग अंक हैं और वह भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे बैटर्स में टॉप पर बरकरार हैं। साउथ अफ्रीका के रासी वान डर डसेन दूसरे और पाकिस्तान के इमाम-उल-हक तीसरे नंबर पर हैं।

गायकवाड 87वें स्थान पर आ गए, सूर्या टॉप पर बरकरार
आयरलैंड और भारत के बीच जारी टी-20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड 2 मैचों में 77 रन बना चुके हैं। इस परफॉर्मेंस के कारण उन्हें टी-20 बैटर्स रैंकिंग में 143 स्थान का फायदा हुआ, वह 87वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले मैच में 19 और दूसरे मैच में 58 रन बनाए थे। टॉप-5 बैटर्स रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव 889 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर हैं।

बॉलर्स में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 17 नंबर का फायदा हुआ है। वह अब 65वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बॉलर्स रैंकिंग में टीम इंडिया का कोई भी बॉलर टॉप-5 रैंक में शामिल नहीं है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

नोवाक जोकोविच की अपील के बाद टेनिस जगत में हुआ बड़ा बदलाव, अब हर खिलाड़ी को मिलेगी 'तनख्वाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us