• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया में हर कोई कप्तान बनना चाहता है, जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान

sports_master by sports_master
August 24, 2023
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड (India and Ireland) के बीच T20 सीरीज अपने अंजाम पर पहुंच गई. आखिरी मैच तो बारिश में धुल गया पर टीम इंडिया सीरीज (Team India Series) पर 2-0 से कब्जा जमाने में कामयाब रही. ये जसप्रीत बुमराह (jasprit bumrah) की कप्तानी में भारत की पहली T20 सीरीज जीत है. बतौर कप्तान बुमराह की ये डेब्यू T20 सीरीज (Debut T20 Series) भी थी, जिसमें वो खुद ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए. मतलब भारत की जीत के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे. लेकिन, उसके बाद जो बयान दिया, बुमराह का वैसा कहना चौंकाने वाला रहा.

वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब बुमराह ने ऐसा कहा हो. लेकिन अब उन्होंने अपनी उस बात को फिर से दोहराया है. आयरलैंड के खिलाफ T20 में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद बुमराह ने टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर बात कही है. उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया में हर कोई कप्तान बनना चाहता है.

हर कोई चाहता है टीम की कप्तानी- बुमराह
बुमराह के मुताबिक, टीम को लीड करना हमेशा सम्मान की बात होती है. इसके लिए हर खिलाड़ी बेताब और तैयार होता है. टीम में जब भी किसी को ऐसा मौका मिलेगा वो उसे छोड़ना नहीं चाहेगा. साफ है कि इस बयान को फिर से दोहराकर बुमराह ने सेलेक्टर्स का इस ओर ध्यान खींचा है कि कप्तानी के रेस में वो भी हैं. बता दें कि एशिया कप के टीम सेलेक्शन से पहले ये चर्चा चल भी रही थी कि बुमराह को हार्दिक पंड्या की जगह कप्तान रोहित शर्मा का डिप्टी बनाया जा सकता है.

बुमराह के प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने की 3 वजह
आइए अब आपको बताते हैं कि बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज से क्यों नवाजा गया? तो इसकी 3 वजहें हो सकती है. पहली कि उन्होंने T20 के कप्तानी डेब्यू पर ही सीरीज जीत ली. दूसरी ये कि उनकी इकॉनमी इस सीरीज में खेल रहे बाकी सारे गेंदबाजों से बेहतर रही. बुमराह की इकॉनमी T20 सीरीज में 4.87 की रही. और, उनके प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने की तीसरी वजह ये रही कि वो 1 ओवर मेडन फेंकने के साथ साथ 4 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज रहे.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से वॉर्म-अप मैच खेलेगा भारत:वनडे वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us