• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय कुश्ती की सदस्यता रद्द, वर्ल्ड रेसलिंग ने दिया बड़ा झटका

sports_master by sports_master
August 24, 2023
in विविध
0

नई दिल्ली: देश के पहलवानों (wrestlers) को बड़ा झटका लगा है. यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (united world wrestling) ने भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) की सदस्यता रद्द कर दी है. डब्ल्यूएफआई की सदस्यता 45 दिन में चुनाव ना करवा पाने की वजह से रद्द हुई. भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 12 अगस्त को होने थे, मगर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी थी. इससे पहले वर्ल्ड रेसलिंग ने भारती कुश्ती संघ को 45 के अंदर चुनाव कराने के लिए कहा था, मगर 3 महीने बीत जाने के बावजूद चुनाव नहीं हो पाए.

ऐसे में वर्ल्ड रेसलिंग ने एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती को सस्पेंड कर दिया है.असम हाईकोर्ट (Assam High Court) भी चुनाव पर रोक लगा चुका है. चुनाव पहले 11 जुलाई को होने थे, मगर असम रेसलिंग एसोसिएशन (Assam Wrestling Association) ने अपनी मान्यता को लेकर कोर्ट पहुंच गई. जिस पर सुनवाई करते हुए असम हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी थी. भारतीय कुश्ती में पिछले कुछ महीनों से बवाल मचा हुआ है. विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाया था, जिसके बाद खेल मंत्रालय (sports ministry) ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी.

दीपेंद्र पर पहलवानों को उकसाने का आरोप

बृजभूषण सिंह HWA अध्यक्ष दीपेंद्र हुड्‌डा पर महिला पहलवानों को उनके खिलाफ धरना देने के लिए उकसाने के आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट को दीपेंद्र ही उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।

पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने भी बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने भी बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

WFI अध्यक्ष के लिए बृजभूषण के करीबी संजय सिंह मैदान में

WFI के नए पदाधिकारियों के लिए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की चैम्पियन अनीता श्योराण और यूपी के संजय सिंह के बीच टक्कर है। संजय सिंह को बृजभूषण का करीबी माना जाता है।

अनीता श्योराण महिला पहलवानों के यौन शोषण वाले मामले में बृजभूषण के खिलाफ अहम गवाह हैं। भिवानी की रहने वाली अनीता श्योराण WFI चुनाव में उतरने वाली अकेली महिला उम्मीदवार हैं। उन्हें केंद्रीय खेल मंत्रालय और बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों का समर्थक माना जाता है।

हरियाणवी उम्मीदवार के लिए तैयार नहीं थे बृजभूषण
बृजभूषण सिंह WFI चुनाव में किसी भी हरियाणवी उम्मीदवार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले देवेद्र सिंह कादियान, अनीता श्योराण और प्रेमचंद लोचब के नाम पर असहमति जताई। वह चाहते थे कि उत्तराखंड कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह या हरियाणा के अलावा किसी दूसरे राज्य से ताल्लुक रखने वाले को WFI की कमान सौंपी जाए।

सतपाल सिंह बृजभूषण सिंह के खास माने जाते हैं। हालांकि मंत्रालय और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के अधिकारी नहीं चाहते थे कि बृजभूषण का कोई करीबी अध्यक्ष का पद संभाले। आखिर में संजय सिंह का नाम आगे किया गया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

टीम इंडिया में हर कोई कप्तान बनना चाहता है, जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us