• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बाबर आजम ICC वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

sports_master by sports_master
August 18, 2022
in क्रिकेट
0

दुबई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team) के कप्तान बाबर आजम (captain Babar Azam) ने बुधवार को ICC द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष (Top in ODI rankings) पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। बाबर ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में 74 रनों की पारी खेली थी। उनके सलामी जोड़ीदार इमाम-उल-हक दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्रमशः पांचवे और छठे स्थान पर हैं।

बाबर ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और नीदरलैंड के खिलाफ 85 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। यह वनडे क्रिकेट में बाबर का 20वां अर्धशतक था। इस बीच उन्होंने 4,500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है और वह यह आंकड़ा पार करने वाले 15वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर के अब 59.42 की औसत से 4,516 रन हो गए हैं।

गेंदबाजों की ICC वनडे रैंकिंग में शाहीन अफरीदी दो पायदान गिरकर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने एक-एक स्थान की बढ़त के साथ क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 697 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। उनके बाद भारत के जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके 682 रेटिंग अंक हैं।बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में बाबर शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके 818 रेटिंग अंक हैं।

भारतीय स्टार सूर्यकुमार यादव 805 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वह मोहम्मद रिजवान, एडेन मार्कराम और डेविड मलान क्रमशः अगले तीन स्थानों पर हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे एक स्थान की बढ़त के साथ सातवें (683) स्थान पर पहुंच गए हैं। रस्सी वैन डर डुसेन को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह 13वें स्थान पर है।

मिचेल सैंटनर गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में नौ पायदान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीन टी-20 मैचों में कुल छह विकेट लिए थे। उनके अब 651 रेटिंग अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 792 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष पर कायम हैं। टॉप-10 में भारत से सिर्फ भुवनेश्वर कुमार हैं। वह 644 रेटिंग अंको के साथ 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

फिटनेस कैंप के लिए शनिवार को NCA पहुंचेगी टीम इंडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us