नई दिल्ली/पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के एकदिवसीय क्रिकेट छोड़ने का फैसले के बाद छीड़ी बहस कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के केंद्रीय अनुबंध छोड़ने के बाद और तेज हो गई। कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों का मानना है कि दुनियाभर में टी20 लीग की बढ़ती लोकप्रियता और व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण एकदिवसीय मैचों की प्रासंगिकता खत्म हो जाएगी। वसीम अकरम और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने यह बात कही है, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ऐसा नहीं मानते हैं। उनके लिए खेल के तीनों प्रारूप समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, ” मेरा नाम ही वनडे क्रिकेट से बना है। सब बेकार की बातें हैं। लोग पहले टेस्ट क्रिकेट को लेकर बातें करते थे। लोगों को बात करने के लिए चीजें नहीं मिल रही हैं। प्रारूप कोई भी हो मेरे लिए क्रिकेट महत्वपूर्ण है। मैं यह कभी नहीं कहूंगा कि वनडे खत्म हो रहा है या टी20 खत्म हो रहा है या टेस्ट खत्म होने वाला है।”
