• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ICC वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाने वाले केविन ओब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

sports_master by sports_master
August 16, 2022
in क्रिकेट
0

आयरलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज केविन ओब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ओब्रायन ने ट्विटर के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले ओब्रायन ने आयरलैंड की ओर से कुल तीन टेस्ट, 153 वनडे और 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

अंडर-19 के दिनों से ही ओब्रायन ने अपनी छाप छोड़ दी थी। 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी और केविन ओब्रायन उस टीम का हिस्सा थे।जून 2006 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैच के साथ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। ओब्रायन ने अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के तब के कप्तान एंड्र्यू स्ट्रॉस का विकेट लिया था। इसके अलावा अपने डेब्यू मैच में नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 48 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली थी। मार्च 2011 में ओब्रायन ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप में ब्रायन ने महज 50 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी, जो आज भी आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी है।उस मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड के सामने जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे आयरलैंड ने 49.1 ओवर में सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। ओब्रायन ने तब 63 गेंद पर 113 रन ठोके थे और आयरलैंड की जीत के हीरो रहे थे। इस मैच को आईसीसी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल किया जाता है। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि आयरलैंड की टीम वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम को मात देगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे रवि शास्त्री, टीम इंडिया के पूर्व कोच को लेकर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us