• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर रहा, यहां देखिए टॉप-10 देशों की लिस्ट

sports_master by sports_master
August 8, 2022
in एथलेटिक्स
0

भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में कुल 61 मेडल जीतकर इन खेलों में अपने अभियान का समापन किया। भारत के CWG 2022 में जीते कुल 61 पदकों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाइराज रेंकी रेडडी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन में और अचंता शरत कमल ने टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, जी साथियान ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक हासिल किया जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस बार वह उस आंकड़े को पार नहीं कर पाया। भारत को सर्वाधिक स्वर्ण और सर्वाधिक तमगे कुश्ती से हासिल हुए, जहां देश ने छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीते। भारोत्तोलकों ने भारतीय अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीते। संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा) ने चांदी का तमगा जीतकर बर्मिंघम 2022 में भारत का खाता खोला था।बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत सागर, गुरुराज पुजारी, बिंदियारानी देवी और मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतकर भारत का खाता खोला। भारत ने 12 विभिन्न खेलों के स्पर्धाओं में अपने मेडल जीते। भारत कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और टेबल टेनिस (पैरा टेबल टेनिस सहित) में व्यक्तिगत पदक तालिका में शीर्ष पर है। महिलाओं की फोर लॉन बॉलिंग फोर टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में भारत काे पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। वहीं, पुरुष टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

मुक्केबाजों ने भी बर्मिंघम में भारत का परचम  लहराते हुए सात पदक जीते। निखत ज़रीन (50 किग्रा), अमित पंघल (51 किग्रा)  और नीतू (48 किग्रा) ने स्वर्ण जीते, जबकि जैस्मीन (60 किग्रा), मोहम्मद  हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और रोहित टोकस (67 किग्रा) ने कांसे के तमगे जीते। सागर अहलावत (92 किग्रा) ने मुक्केबाजी में भारत का एकलौता रजत जीता।

पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने CWG 2022 में गोल्ड जीतने से पहले पिछले संस्करणों में रजत और कांस्य पदक जीते थे। लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष एकल और युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता और भारत ने CWG 2022 में बैडमिंटन में छह पदक अपने नाम किए।

 देश   गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
ऑस्ट्रेलिया  67 57 54 178
इंग्लैंड  57 66 53 176
कनाडा  26 32 34 92
भारत  22 16 23 61
न्यूजीलैंड  20 11 17 49
स्कॉटलैंड 13 11 27 49
नाइजीरिया  12 9 14 35
वेल्स 8 6 14 28
साउथ अफ्रीका 7 9 11 27
मलेशिया 8 8 8 24
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट-हॉकी में की धोखेबाजी:कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद ताहलिया मैक्ग्रा को फाइनल मैच खिलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us