CWG 2022 Day 6 Live Updates: बर्मिंघम में जारी कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में आज यानी बुधवार 3 अगस्त को छठा दिन है और इस दिन भारत कई इवेंट्स में हिस्सा ले रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना आखिरी लीग मुकाबला जीत लिया है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, भारत को 14वां मेडल लवप्रीत सिंह ने जिताया है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मुक्केबाजी में नीतू सिंह और मोहम्मद हुसामुद्दीन अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और CWG 2022 में भारत के दो और पदक पक्के कर दिए हैं। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक 14 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के छठे दिन भारत के पदकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई खिलाड़ियों के पास आज भारत को पदक दिलाने का मौका है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम कनाडा के खिलाफ हाफ टाइम तक 4-0 से आगे चल रही है।
हॉकी में भारत बनाम कनाडा का मैच शुरू: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कनाडा के खिलाफ मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली है।
नीतू ने महिलाओं की 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड (Nicole Clyde) को मात दी। वहीं, मोहम्मद हुसामुद्दीन ने अपने 57 किलो भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को स्प्लिट डिसीजन में 4-1 से हराया।
हॉकी के बाद बॉक्सर नीतू सिंह और मोहम्मद हुसामुद्दीन अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और CWG 2022 में भारत के दो और पदक पक्के कर दिए हैं।
