Asia Cup 2022 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में 28 अगस्त को पाकिस्तान का सामना करेगी दोनों टीमों के बीच चार सितंबर को सुपर फोर चरण में दूसरा मुकाबला हो सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक टी20 प्रारुप में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा ट्विटर पर की।
जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा ,‘‘इंतजार की घड़ियां खत्म हुई । 27 अगस्त से एशियाई क्रिकेट में प्रभुत्व का मुकाबला । फाइनल 11 सितंबर को होगा। एशिया कप का 15वां सत्र टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये आदर्श होगा।’’ कार्यक्रम के मुताबिक भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम के साथ है जिसमें भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा।
