लक्ष्य सेन ने मौजूदा विश्व चैम्पियन लो कीन यू को हराया और भारत ने सिंगापुर को 3-0 से शिकस्त देकर राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहले मैच में योंग केइ टैरी ही और एंडू जुन कियान वेक को 21-11, 21-12 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई।
इसके बाद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने 19वीं रैंकिंग वाली जिया मिन यिओ को 21-11, 21-12 से मात दी। लो और कीन के बीच तीसरे मुकाबले पर सभी की नजरें थी। विश्व रैंकिंग में सेन 10वें और कीन नौवें स्थान पर हैं। सेन ने यह मुकाबला 21-18, 21-15 से जीता।
जीत के बाद उन्होंने कहा ,” यह अच्छा मुकाबला था। मुझे पता था कि कैसे खेलना है और मेरी रणनीति सही रही। मुझे खुशी है कि भारत फिर फाइनल में है।’
