• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दिनेश कार्तिक इन दो दिग्गजों की वजह से कर पा रहे हैं मैच फिनिश

sports_master by sports_master
July 30, 2022
in क्रिकेट
0

त्रिनिदाद। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पिछले कुछ महीनों में एक फिनिशर की भूमिका का आनंद लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी पारियां आखिरी के कुछ ओवरों में खेलने वाले अनुभवी बल्लेबाज की नेशनल टीम में लंबे समय के बाद वापसी हुई और उन्होंने अपनी पहली सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रभाव छोड़ा। वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में उन्होंने छाप छोड़ी। हालांकि, दिनेश कार्तिक ने ये सब किस वजह से किया, इसका खुलासा किया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दिनेश कार्तिक के लिए मैच फिनिशिंग पारी खेलना अलग नहीं था, क्योंकि यही उनका स्किल सेट है। कार्तिक ने सिर्फ 19 गेंदों पर 41 रन बनाए। वह पारी में बहुत देर से बल्लेबाजी करने आए और अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाकर उन्होंने टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। ये एक ऐसी पिच थी, जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन दिनेश कार्तिक ने कई अच्छे और बिना रिस्क वाले शॉट लगाए, जो दर्शाता है कि उनका माइंड एकदम क्लियर है।

खेल खत्म होने के बाद दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रेजेंटेशन में बोलते हुए कार्तिक ने कहा कि उन्हें फिनिशर की भूमिका काफी पसंद आ रही है। उन्होंने कहा, “विकेट थोड़ा स्टिकी था। शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकेट नहीं था, लेकिन एक बार सेट होने के बाद, आपको विकेट की गति मिली और आपने महसूस किया कि आप किस तरह के शॉट खेल सकते हैं। मुझे इसमें (फिनिशर की भूमिका) बहुत मजा आ रहा है। यह एक बहुत ही दिलचस्प भूमिका है। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसके साथ आप बहुत कंसिस्टेंट हो सकते हैं, लेकिन आप टीम पर प्रभाव डाल सकते हैं। आपको कप्तान और कोच के समर्थन की जरूरत है और मुझे वह काफी मिला है।”

खेल के अंतिम ओवरों में उनकी प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कार्तिक ने कहा कि किसी को अपने परिवेश के बारे में बहुत जागरूक होना चाहिए। मैच के बाद ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “अधिक तीव्रता के साथ कुछ अलग शुरू करना।। जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना अच्छा है!” दिनेश कार्तिक ने जब से डेब्यू किया है, वे कंसिस्टेंट तो नहीं रहे हैं, लेकिन कई मौकों पर वे मैच फिनिशर की भूमिका में फिट बैठे हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने दिखाया कमाल, भारत को दिलाया पहला पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us