• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शिखर धवन पिछले 3 साल में 3 बार हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार

sports_master by sports_master
July 23, 2022
in क्रिकेट
0

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन पिछले तीन साल से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक 2019 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से वह तीन बार शतक के करीब पहुंचे हैं, पर शतक नहीं लगा पाए हैं। बाएं हाथ के इस ओपनर बल्लेबाज ने साल 2020 से अबतक 20 वनडे मैच खेले हैं और 9 अर्धशतक की मदद से 904 रन बनाए हैं। इन 20 मैचों में वह 96,98 और 97 के स्कोर पर एक-एक बार आउट हुए हैं।

शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 99 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हुए। वह वनडे करियर में छठी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। सबसे ज्यादा बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। वह 17 बार 90 रन बनाने और 100 रन के अंदर आउट हुए।

वेस्टइंडीज में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले भारतीय बल्लेबाज – धवन 97 रन पर आउट होकर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए। उनसे पहले ये बल्लेबाज वेस्टइंडीज में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। इस क्लब में युवराज सिंह, और वीरेंद्र सहवाग का भी नाम है। वीरू दो बार कैरेबियाई धरती पर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

वनडे में वेस्टइंडीज में शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी- शिखर धवन और शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 119 रनों की साझेदारी की। कैरेबियाई धरती पर 100 रन से ज्यादा का साझेदारी करने वाली यह चौथी जोड़ी थी। खास बात यह है कि पांच बार ऐसा हुआ है और धवन इनमें से चार साझेदारियों में शामिल रहे हैं।

आखिरी गेंद तक गया मैच- धवन और गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 300 से ऊपर के स्कोर की नींव रखी। टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से जीत हासिल की। 309 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन बनाए। आखिरी गेंद तक कोई भी टीम जीत हासिल कर सकती थी। अंतिम ओवर में मेजबान टीम को 15 रनों की जरूरत थी और मोहम्मद सिराज ने केवल 11 रन दिए। संजू सैमसन ने भी बेहतरीन कीपिंग करते हुए इस ओवर में वाइड गेंद पर चौका बचाया।

अजहर से निकले आगे- वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बतौर कप्तान अर्धशतक लगाकर धवन ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। वह वनडे में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए। अजहर ने 36 साल 120 दिन के होने पर यह करनामा किया था। वहीं शिखर धवन ने 36 साल 229 दिन के होने पर यह करनामा किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

रोमांचक मुकाबले में 3 रन से जीता भारत:आखिरी ओवर में 15 रन नहीं बना पाई वेस्टइंडीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us