• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली के आलोचकों पर बरसे रोहित शर्मा

sports_master by sports_master
July 11, 2022
in क्रिकेट
0

टीम इंडिया क पूर्व कप्तान पिछले ढाई सालल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बना पाए हैं। दिन पर दिन उनकी फॉर्म खराब होती जा रही है। इस बीच वह कपिल देव समेत कई पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर हैं। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उनका बचाव किया है और उनके आलचकों को आड़े हाथ लिया है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि आप केवल अपने नाम के बलबूते नहीं खेल सकते। सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी ड्रॉप हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने उनके बचाव में कहा, ” हम बाहर की बातें नहीं सुनते हैं। मुझे नहीं पता कि विशेषज्ञ कौन हैं? मुझे यह भी समझ नहीं आता कि उन्हें विशेषज्ञ क्यों कहा जाता है? वे इसे बाहर से देख रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि अंदर क्या चल रहा है। हम एक टीम बना रहे हैं। हमारे पास एक निश्चित विचार प्रक्रिया है। इसके पीछे काफी विचार-विमर्श होता है। इसके पीछे बहुत सोच है। खिलाड़ियों का समर्थन किया जाता है। उनको मौका दिया जाता है। बाहर के लोग इन सब बातों को नहीं जानते। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि बाहर क्या चल रहा है।”रोहित ने आगे कहा, “अगर फॉर्म की बात करें तो यह सबका ऊपर-नीचे होता है। एक खिलाड़ी की गुणवत्ता कभी कम नहीं होती और हमें यह याद रखना चाहिए। जब आप कुछ टिप्पणी करते हैं, तो आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि खिलाड़ी की गुणवत्ता नीचे नहीं जाती है। हम उस गुणवत्ता का समर्थन करते हैं। यह मेरे साथ हुआ है अन्य खिलाड़ियों के साथ हुआ है। सबके साथ होता है और यह कोई नई बात नहीं है। किसी खिलाड़ी ने इतने लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, तो उसे एक या दो सीरीज या एक या दो साल के आधार पर कमतर नहीं आंका जा सकता। लोगों को इसे पूरी तरह समझने में समय लगता है, लेकिन जो टीम चला रहे हैं वे उस गुणवत्ता का महत्व जानते हैं।”भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का मानना ​​है कि आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को प्रतिष्ठा की परवाह किए बिना टीम से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कि फॉर्म में न होने पर सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान जैसे खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ा। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “एक समय था जब आप फॉर्म से बाहर होते थे, प्रतिष्ठा की परवाह किए बिना आपको बाहर कर दिया जाता था। सौरव, सहवाग, युवराज, जहीर, भज्जी सभी को फॉर्म में नहीं होने पर बाहर किया गाय। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रन बनाए और टीम में वापसी की।”

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

शोएब अख्तर बोले- T20 WC में पाकिस्तान के लिए भारत को हराना मुश्किल होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us