• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

MPCA की ग्रैंड अवार्ड सेरेमनी कल:क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को देगा 3.5 करोड़ रुपए, केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी होंगे शामिल

sports_master by sports_master
July 8, 2022
in क्रिकेट
0

इंदौर// मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के चुनाव अगले माह प्रस्तावित हैं। MPCA में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जिसे देखते हुए MPCA ने 9 जुलाई को एन्युअल अवार्ड सेरेमनी का अयोजन ग्रैंड शेरेटन होटल में रखा है। बताया जा रहा है कि समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। वहीं MPCA इस अवार्ड सेरेमनी में इस बार 3.5 करोड़ रुपए की राशि अलग-अलग खिलाड़ियों को देगा। हर साल MPCA 1 से 2 करोड़ रुपए अवार्ड सेरेमनी पर खर्च करता ही है।

होटल शेरटन में होने वाले इस अवार्ड समारोह में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। MPCA इस बार ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित कर रहा है। बता दें इस साल MPCA समारोह में शहर के अन्य खेल संगठनों के साथ ही कलेक्टर, कमिश्नर, और आईपीएस अधिकारियों सहित कई ख्यात लोगों को भी आमंत्रित कर रहा है। वहीं इस सेरेमनी में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 जुलाई को इंदौर आएंगे। वह लगभग शाम 5.30 बजे MPCA के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।

रणजी टीम को मिलेंगे 4 करोड़ रुपए

अवार्ड सेरेमनी में इस साल MPCA रणजी विजेता मप्र की टीम को 2 करोड़ की राशि दी जाएगी। वहीं टीम को BCCI की तरफ से भी 2 करोड़ रुपए की राशि इनाम में मिलना है। इस तरह मप्र रणजी टीम को कुल मिलाकर 4 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। MPCA से मिली जानकारी के अनुसार अवार्ड सेरेमनी में इस साल MPCA 3.5 करोड़ की राशि खिलाड़ियों को देगा।

MPCA के चुनाव अगले माह तो IDCA की एजीएम 16 जुलाई को

MPCA के चुनाव अगले माह होना बताया जा रहा है। जिसे लेकर MPCA में सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (IDCA) की एजीएम 16 जुलाई को रखी गई है। यह एजीएम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित होगी। जिसमें साल भर का लेखा-जोखा रखा जाएगा। वहीं एजीएम के दौरान ही खिलाड़ियों और टीमों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

16 जुलाई को ही नवीन कार्यकारिणी पर मुहर

IDCA की 16 जुलाई को होने वाली एजीएम में ही नई कार्यकारिणी पर भी मुहर लगने की बात बताई जा रही है। IDCA में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अध्यक्ष है। IDCA की परंपरा के अनुसार संगठन में चुनाव नहीं होते हैं। मेंबर आपसी सहमति से ही कार्यकारिणी का चयन कर लेते हैं। इस बार पुरानी ही कार्यकारिणी को पुन: चुना जा सकता है। IDCA का कार्यकाल दो साल का होता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

नस्लवाद और भेदभाव को क्रिकेट से दूर रखने के लिए जासूसों की मदद लेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us