• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड को 378 रन का टारगेट, भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमटी

sports_master by sports_master
July 4, 2022
in क्रिकेट
0

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड की पहली पारी को 284 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए और इंग्लैंड को 378 रन का टारगेट दिया है। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए। उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके निकले।

पुजारा को स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन भेजा। ब्रॉड की पटकी हुई गेंद को चेतेश्वर पॉइंट की दिशा में खेलना चाहते थे, लेकिन वहां खड़े एलेक्स लीस ने आसान सा कैच लपक लिया।

वहीं, पहली पारी में शानदार 146 रन बनाने वाले ऋषभ ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा। वह 86 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी रही। उन्हें जैक लीच ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मैथ्यू पॉट्स की शॉर्ट गेंद को वो पुल करना चाहते थे, लेकिन जेम्स एंडरसन को एक आसान कैच दे बैठे। अय्यर के बल्ले से 19 रन निकले। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट बेन स्टोक्स ने लिए।

बर्मिंघम में सिर्फ एक बार चेज हुआ है 250+ का टारगेट

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। पहले ही ओवर में शुभमन गिल को जेम्स एंडरसन ने आउट कर दिया था। उन्होंने 3 गेंद में 4 रन बनाए थे। गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी 44 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन भेजा।

विराट का फ्लॉप शो जारी

दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे। विराट 40 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लिया। ये 5वीं बार था जब स्टोक्स ने कोहली को अपना शिकार बनाया। जिस तरह से कोहली को शुरुआत मिली थी।

ऐसा लगा कि विराट बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया। पहली पारी में भी कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस विफलता के साथ ही विराट के लगातार फेल होने का सिलसिला करीब तीन साल लंबा होने को आया है। 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में शतक जमाया था। तब से वे क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं जमा पाए हैं।

सिराज का कमाल

पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए। उन्होंने 106 रनों की पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था। कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होने के कारण टीम से बाहर हो गए थे। जसप्रीत बुमराह के रूप में टीम को नया कप्तान मिला। अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण पहले ही टीम से बाहर थे। वहीं, कोहली पुजारा एक-एक रन बनाने के लिए तरस रहे थे। भारत के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम ने खूंखार और आक्रामक तरीके से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली थी।

ऐसे में लगा कि भारतीय टीम का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना-सपना ही रह जाएगा, लेकिन भारत के रणबांकुरों ने पांचवें टेस्ट में अब तक कमाल का खेल दिखाया है और आखिरी टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

दुती चंद का सनसनीखेज खुलासा: कहा- शरीर की मसाज कराते थे सीनियर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us