• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Good morning// भारत ने आयरलैंड से ट्वेंटी-20 सीरीज जीती

दीपक हुड्डा का शतक, सैमसन भी छाए,उमराव ने भी जिताया

sports_master by sports_master
June 29, 2022
in क्रिकेट
0

/मेलाहाइड //टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। दीपक हुड्डा (104 रन) के शानदार शतक और संजू सैमसन के तूफानी 77 रन के दम पर भारत ने 225/7 का स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी। मैच के आखिरी ओवर में आयरलैंड को 17 रन की जरूरत थी। उमरान मलिक ने इसमें 12 रन ही दिए।

आयरलैंड की टीम भले ही मैच हार गई लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गजब का संघर्ष दिखाया। इतना बड़ा टारगेट होने के बावजूद पूरे मैच में आयरिश टीम होड़ में बनी रही। कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 60, हैरी टेक्टर ने 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।रोमांचक मुकाबले में जीती टीम इंडिया:दूसरे टी-20 में आयरलैंड को 4 रन से हराया,।

टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 4 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। दीपक हुड्डा (104 रन) के शानदार शतक और संजू सैमसन के तूफानी 77 रन के दम पर भारत ने 225/7 का स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी। मैच के आखिरी ओवर में आयरलैंड को 17 रन की जरूरत थी। उमरान मलिक ने इसमें 12 रन ही दिए।

आयरलैंड की टीम भले ही मैच हार गई लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गजब का संघर्ष दिखाया। इतना बड़ा टारगेट होने के बावजूद पूरे मैच में आयरिश टीम होड़ में बनी रही। कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 60, हैरी टेक्टर ने 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया।

साल की तीसरी सीरीज जीत
टीम इंडिया ने इस साल टी-20 फॉर्मेट में तीसरी सीरीज जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हराया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर रही थी।टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज
इससे पहले दीपक हुड्डा टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले भारत के अब तक के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (4 शतक), केएल राहुल (2 शतक) और सुरेश रैना (1 शतक) यह कारनामा कर चुके हैं। करीब चार साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाया है। इससे पहले भारत की ओर से आखिरी शतक नवंबर 2018 में रोहित शर्मा ने जमाया था।

भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
दीपक और संजू ने दूसरे विकेट की पार्टनरशिप में 176 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड केएल राहुल और रोहित शर्मा के नाम था। उन दोनों ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 165 रन की पार्टनरशिप की थी। हुड्डा और सैमसन की पार्टनिशप टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

भारतीय टीम में किए गए तीन बदलाव
भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए। चोटिल ऋतुराज गायकवाड की जगह संजू सैमसन, आवेश खान की जगह हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

35 साल बाद तेज गेंदबाज संभालेगा टीम इंडिया की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us