• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रंग लाई सरफराज खान की मेहनत, इस टेस्ट सीरीज में मिलेगा टीम इंडिया में मौका : रिपोर्ट

sports_master by sports_master
June 24, 2022
in क्रिकेट
0

घरेलू और मुंबई क्रिकेट के नए ‘रन-मशीन’ सरफराज खान को रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सत्रों का इनाम मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय खिलाड़ी को नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाना तय है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन 134 रन बनाए थे।

यह सरफराज का इस रणजी सत्र का चौथा शतक था। इस दौरान उन्होंने छह मैचों में133.85 की औसत से चार शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से 937 रन बनाए हैं। रणजी के इस सत्र में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाया है और उनके आसपास भी कोई नहीं है। इसके बाद चेतन बिष्ट ने नागालैंड के लिए 623 रन बनाए हैं। 2019-20 सीजन में सरफराज ने छह मैचों 154.66 की औसत और तीन शतकों मदद से 928 रन बनाए थे।केवल दो बल्लेबाजों ने रणजी सीजन में दो बार 900 से अधिक रन बनाए हैं और अजय शर्मा और वसीम जाफर ने यह करनामा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि मुंबई के इस क्रिकेटर को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, “अब उसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है। उनका प्रदर्शन उनकी विशाल क्षमता को बताता है। भारतीय टीम में मौजूद कई खिलाड़ियों पर दबाव डाल रहा है। जब चयनकर्ता बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे तो वह चुने जाएंगे। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और वह एक शानदार फिल्डर हैं।दिन का खेल समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता और भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी ने सरफराज के साथ लंबी बातचीत की। इसमें एक अन्य चयनकर्ता भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह भी शामिल रहे। इसे लेकर सरफराज ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने चयनकर्ताओं से बात की। जोशी और हरविंदर सर से बात करके मुझे अच्छा लगा। वे कह रहे थे कि चंदू सर (एमपी कोच चंद्रकांत पंडित) ने मेरे स्वीप शॉट को ब्लॉक कर दिया था, लेकिन मैंने धैर्य दिखाया और वह शॉट नहीं खेला। सिंगल ले रहा था और दबाव में नहीं आया। उन्होंने मेरी पारी की तारीफ की।”

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

विराट कोहली के बाद कपिल देव के निशाने पर रोहित शर्मा, बोले – क्या थके हुए हैं टीम इंडिया के कप्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us