• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

नेमार से मिले नोवाक जोकोविच, विश्व नंबर 1 टेनिस स्टार ने दिखाई अपनी फुटबॉल स्किल

sports_master by sports_master
April 12, 2022
in Uncategorized
0

मोनाको /दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच मोंटे कार्लो मास्टर्स के लिए मोनाको में हैं। ऐसे में सोमवार को उनसे एक खास मेहमान मिलने आया। ये और कोई नहीं ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार थे। पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले नेमार अपने साथी खिलाड़ी मार्को वेराटी के साथ जोकोविच समेत एलेग्जेंडर ज्वेरेव और उनके डबल्स पार्टनर मार्सेलो मेलो से भी मिले। इस दौरान जोकोविच ने नेमार को अपनी फुटबॉल स्किल भी दिखाई।

रोलेक्स की ओर से मोंटे कार्लो मास्टर्स ईवेंट के पहले इस खास कार्यक्रम को रखा गया था जहां खेल जगत के अलावा फैशन जगत से भी कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।जोकोविच खुद फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं और कई मौकों पर फुटबॉल के प्रति अपने प्यार को दर्शाते रहते हैं। नेमार फुटबॉल की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं जबकि इटली के वेराटी दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डिर्स में गिने जाते हैं। जोकोविच ने खुद नेमार के साथ हुई मुलाकात का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। जोकोविच, नेमार और वेराटी ने आपस में एक गेंद को पास करते हुए काफी लुत्फ उठाया और उनके आस-पास मौजूद दर्शक इस मौके को देखकर काफी उत्साहित थे।ज्वेरेव और मार्सेलो मेलो ने भी नेमार और वेराटी के साथ समय बिताया। पूर्व डबल्स विश्व नंबर 1 मार्सेलो खुद भी ब्राजील से हैं और ऐसे में हमवतन नेमार से मिलना उनके लिए बेहद खास रहा।जोकोविच मोंटे-कार्लो मास्टर्स पहले दौर में स्पेन के 46वीं रैंकिंग वाले एलाहांद्रो फोकीना से भिड़ेंगे। इस साल की शुरुआत में कोविड वैक्सीन न लगाने की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने वाले जोकोविच का ये इस सीजन का दूसरा टूर्नामेंट है। इससे पहले फरवरी में वो दुबई ओपन में खेले थे जहां क्वार्टरफाइनल में उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। जोकोविच को इसके बाद इंडियन वेल्स मास्टर्स में वरीयता दी गई थी, लेकिन अमेरिका के कोविड वैक्सीन के नियमों को लेकर जोकोविच ने साफ किया था कि वो इंडियन वेल्स और मियामी ओपन में नहीं खेलेंगे। ऐसे में 2 बार के मोंटे कार्लो विजेता जोकोविच का ये इस साल का पहला मास्टर्स टूर्नामेंट है। जोकोविच को मोंटे-कार्लो के पहले दौर में बाई मिला और दूसरे दौर में वो 46वीं रैंकिंग वाले स्पेन के एलाहांद्रो फोकीना का सामना करेंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

IPL में भी डेविड वॉर्नर बने 'पुष्पाराज', बीच मैदान पर किया Srivalli का हुक स्टेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us