ब्रेबोर्न स्टेडियम में IPL का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी कर रही CSK ने LSG को 211 का टारगेट दिया है। CSK की ओर से रॉबिन उथप्पा (50), शिवम दुबे (49) और रायुडू (27) ने अच्छी बैटिंग की। लखनऊ के आवेश खान, रवि विश्नोई और एंड्रूय टाय ने 2-2 विकेट लिए।
रॉबिन उथप्पा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 25 गेंदों में IPL करियर की 26वीं फिफ्टी पूरी की। हालांकि फिफ्टी बनाने के बाद वह 27 गेंदों में 50 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर LBW आउट हुए।
2. पावर प्ले में चेन्नई की हाईक्लास परफॉर्मेंस
पहले 6 ओवर में CSK ने तूफानी बैटिंग करते हुए 200+ के स्ट्राइक रेट से 1 विकेट खोकर 73 रन बनाए। पावर प्ले में उथप्पा और मोइन ने मिलकर 10 चौके और 3 छक्के जड़े।
3. उथप्पा को आवेश की बाउंसर
चेन्नई की पारी के पहले ही ओवर में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिला। आवेश की दो गेंदों पर उथप्पा ने चौके लगाए। तीसरी बॉल डॉट रही, लेकिन चौथी पर आवेश ने अपनी बाउंसर से रॉबिन को करारा जवाब दिया। चौथी गेंद सीधे उथप्पा के हेलमेट पर जाकर लगी। इस ओवर की आखिरी गेंद पर आवेश ने फिर बाउंसर डाली। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर दुष्मंथ चमीरा ने भी ऋतुराज गायकवाड़ को बाउंसर से परेशान किया।
4. जडेजा फिर टॉस में अनलकीIPL के इस सीजन में टॉस बड़ी अहम भूमिका निभा रहा है। हर टीम टॉस जीतने पर फील्डिंग करना ही पसंद कर रही है। चेन्नई और लखनऊ दोनों ही टीमों ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी की और मुकाबला गंवा बैठे। ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी हालात कोई बहुत अलग नहीं हैं। यहां भी टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी में फायदा है, क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ओस काफी प्रभाव डाल सकती है। लेकिन, जडेजा लगातार दूसरी बार टॉस के मामले में अनलकी रहे। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी वह अपनी कप्तानी के डेब्यू मैच में टॉस हार गए थे।
