• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चार कप्तान ऐसे जो पहली बार आईपीएल में करेंगे कप्तानी

sports_master by sports_master
March 26, 2022
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। भारत की इस चर्चिच टी-20 लीग में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दो नई टीमों के शामिल होने के साथ-साथ, सभी फ्रेंचाइजियों की जर्सी और खिलाड़ी भी बदले-बदले नजर आएंगे। इसमें कुछ टीमों के कप्तान भी इस बार बदल गए हैं, जिनमें चार ऐसे हैं जो पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। आइए जानते हैं उन कप्तानों और उनके अनुभव के बारे में।

1. रवींद्र जडेजा : भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान हैं। 33 वर्षीय जडेजा को गुरूवार को महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कमान सौंपी। आईपीएल में 200 मैचों का अनुभव रखने वाले जडेजा 2008 से अब तक कुल 10 सीजन में तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह लंबे समय से चेन्नई का हिस्सा हैं हालांकि उन्हें कप्तानी का अनुभवी ना के बराबर है। वह 15 साल पहले एक मैच के लिए भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान बने थे। इसके अलावा उन्होंने 28 अक्तूबर 2007 को मुंबई अंडर-19 टीम के खिलाफ सौराष्ट्र की कप्तानी की थी। उन्होंने कभी भी प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए या टी-20 मैचों की कप्तानी नहीं की है। वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते दिखेंगे।

2.हार्दिक पांड्या : भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला था। लेकिन इस बार वह लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं और पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। हार्दिक को आईपीएल में बतौर खिलाड़ी 92 मैचों का अनुभव है लेकिन कप्तान के रूप में वह पहली बार दिखेंगे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कप्तानी को कोई अनुभव नहीं है। 28 साल के हार्दिक को गुजरात की टीम ने नीलामी से पहले 15 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था।

3. मयंक अग्रवाल : पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इस बार फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बनाया है। 31 वर्षीय मयंक को बतौर खिलाड़ी आईपीएल का अच्छा-खासा अनुभव है। वह अब तक कुल चार टीमों को हिस्सा रहे हैं और 10 सीजन में 100 मैच खेल चुके हैं। मयंक को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है।

4. फाफ डूप्लेसिस : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। 37 साल के डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना नया कप्तान बनाया है। डुप्लेसिस को भी आईपीएल में बतौर खिलाड़ी 100 मैचों का अनुभव है लेकिन लीग में वह पहली बार किसी टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि फाफ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का एक अच्छा अनुभव है। वह 108 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

पीवी सिंधु स्विस ओपन विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us