• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी,जडेजा बने नए कप्तान

sports_master by sports_master
March 24, 2022
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: चेन्नई सपुर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं. उसने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. महेंद्र सिंह धोनी की करिश्माई कप्तानी में इस टीम ने नई ऊंचाइयां हासिल की. अब धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह एक स्टार खिलाड़ी को कैप्टन बनाया गया है.

ये खिलाड़ी बना सीएसके का नया कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है. उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी. धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे. बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे.

CSK के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा
रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं. वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे. आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे. धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैचों में जीत दिलाई है. बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे.

जडेजा को 16 करोड़ रुपए में किया था रिटेन
चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया. इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है. उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Pak Vs Aus : पाकिसान की टीम 268 रन पर सिमटी, आस्ट्रेलिया को 134 रन की बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us