• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, November 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशस्वी जायसवाल का शतक, इंडिया -ए 200 पार

sports_master by sports_master
November 7, 2026
in क्रिकेट
0
यशस्वी जायसवाल का शतक, इंडिया -ए 200 पार

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच लिंकन में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में शानदार रही। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से थोड़ा बाधित रहा। लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वहीं जुरेल भी 77 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच हुई 175 रनों की साझेदारी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। भारतीय ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 46.3 ओवरों में 175 रनों की बड़ी और मजबूत साझेदारी की। इस दौरान जायसवाल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार शतक लगाया और 102 रन बनाकर आउट हुए।

पडिक्कल 15 रन बनाकर आउट, सुदर्शन की नजर शतक पर

दूसरी तरफ साई सुदर्शन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 205 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। हालांकि, देवदत्त पडिक्कल कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान ध्रुव जुरैल क्रीज पर आए, जिन्होंने सुदर्शन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अब तक 18 रन जोड़ लिए हैं। अब दूसरे दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर भारत के स्कोर को काफी आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

फॉर्म में लौटे जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले, दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक बनाया था। उस पारी में वे 155 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर टिके रहे थे। हालांकि, वह पिछला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब भारतीय टीम की पूरी कोशिश इस तीसरे मैच को जीतने के साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा जमाने पर होगी। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो जारोड मैके और डैनरू फर्न्स ने 1-1 विकेट हासिल किए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us