• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND vs NZ ODI: वनडे सीरीज में बदले हुए समय पर होंगे मैच, दोनों टीमों के कई खिलाड़ी बदले, जानिए आंकड़े किसके पक्ष में

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। हालांकि, इस सीरीज में युवा खिलाड़ी इतिहास बदलने के इरादे से मैच में उतरेंगे। इन खिलाड़ियों के पास विराट और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ भी होगा।

sports_master by sports_master
November 3, 2026
in क्रिकेट
0
IND vs NZ ODI: वनडे सीरीज में बदले हुए समय पर होंगे मैच, दोनों टीमों के कई खिलाड़ी बदले, जानिए आंकड़े किसके पक्ष में

ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है। 5 वनडे मैच की यह सीरीज 15 नवंबर को खत्म होगी। इन 10 दिनों में टीम इंडिया की कोशिश न्यूजीलैंड में तीसरी वनडे सीरीज जीतने होगी। 2019 के बाद से भारत यहां कोई वनडे मैच नहीं जीता है। टी20 सीरीज से तुलना करें तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों से लेकर मैच की टाइमिंग और कई अन्य चीजें बदली हुई हैं। यहां हम बता रहे हैं कि वनडे सीरीज में टी20 के मुकाबले क्या-क्या बदला है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होंगे। स्थानीय समय के अनुसार ये मुकाबले दोपहर 3 बजे शुरू होंगे। पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड, दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन, चौथा मैच 13 नवंबर को माउंट मनगनुई और पांचवां मैच 15 नवंबर को इसी मैदान में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों में काफी बदलाव हुए हैं। चोट के कारण भी कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर होना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने शुरुआती तीन वनडे के लिए एक टीम और आखिरी दो वनडे के लिए दूसरी टीम का ऐलान किया है। वहीं, भारत ने पहले वनडे के लिए एक टीम, दूसरे और तीसरे वनडे के लिए अलग टीम और आखिरी वनडे के लिए अलग टीम का ऐलान किया है।

पहले वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतारुज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, लोकेश राहुल, ईशान किशन, गुरनूर ब्रार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अकिब नबी।
शुरुआती तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: विल यंग, हेनरी निकोल्स, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम, टिम सीफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मुंबई इंडियंस से नहीं होगा इस दिग्गज खिलाड़ी का ट्रेड

मुंबई इंडियंस से नहीं होगा इस दिग्गज खिलाड़ी का ट्रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us