• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, October 30, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित शर्मा ने मान ली मुंबई इंडियंस की गुजारिश, IPL 2027 में फिर से बनेंगे कप्तान!

sports_master by sports_master
October 30, 2026
in क्रिकेट
0
रोहित शर्मा ने मान ली मुंबई इंडियंस की गुजारिश, IPL 2027 में फिर से बनेंगे कप्तान!
मुंबई: आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपने की तैयारी में है। हाल ही में पूरी कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने के बाद फ्रेंचाइजी का यह फैसला बिल्कुल हैरान करने वाला नहीं है।
फ्रेंचाइजी ने कोचिंग डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बनाया है। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच के रूप में टीम से जोड़ा गया है।

तिलक वर्मा का दिया था सुझाव, लेकिन फ्रेंचाइजी की गुजारिश पर माने रोहित

पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 14 में से 10 मैच हारकर 9वें स्थान पर रहने के बाद फ्रेंचाइजी ने नेतृत्व बदलने का मन बना लिया था। न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर कई दौर की बातचीत हुई। नए कोचों की नियुक्ति के दौरान भी रोहित से अहम सलाह ली गई थी। चर्चा के दौरान रोहित शर्मा ने शुरुआत में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपने का सुझाव दिया था, ताकि भविष्य के लिए टीम तैयार की जा सके। हालांकि, फ्रेंचाइजी के विशेष गुजारिश के बाद रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के लिए राजी हो गए हैं।

हार्दिक पंड्या के ट्रेड या खेलने पर टिकीं निगाहें, फैंस के विरोध के बाद बदला फैसला

गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने उनका काफी विरोध भी किया था। अब कप्तानी से हटने के बाद सभी की नजरें हार्दिक पंड्या के भविष्य पर टिकी हुई हैं। सीजन से पहले हार्दिक पंड्या को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अगर ट्रेड डील नहीं हो पाती है, तो हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेलने पर सहमति जता दी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us